IPL 2023: चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह संदीप शर्मा राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए आएंगे नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह संदीप शर्मा राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए आएंगे नजर

संदीप शर्मा ने अभी तक 104 IPL मुकाबलों में 26.33 के औसत से 114 विकेट चटकाए हैं।

Sandeep Sharma and Prasidh Krishna (Pic Source-Twitter)
Sandeep Sharma and Prasidh Krishna (Pic Source-Twitter)

31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने वाली है। इस बेहतरीन टूर्नामेंट से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा के विकल्प की घोषणा कर दी है। आगामी सत्र में चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा नहीं खेलेंगे और उनकी जगह संदीप शर्मा को राजस्थान फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया है।

स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से प्रसिद्ध कृष्णा इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनका पिछला सत्र काफी अच्छा गया था। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2022 सत्र में 29 के औसत से 19 विकेट झटके थे। वहीं संदीप शर्मा के पास इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का काफी अनुभव है। संदीप शर्मा ने अभी तक 104 IPL मुकाबलों में 26.33 के औसत से 114 विकेट चटकाए हैं।

आगामी सत्र को जीतने के लिए राजस्थान रॉयल्स पूरी तरह से है तैयार

संदीप शर्मा ने इस बेहतरीन टूर्नामेंट में पहले भी खेल रखा है। उन्होंने इससे पहले पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कई मुकाबलों में बेहतरीन गेंदबाजी की है। संदीप के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वो नई गेंद से भी दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं। पावरप्ले में उनका कोई जवाब नहीं है। यही नहीं डेथ ओवर की गेंदबाजी भी उनकी सराहनीय है।

बता दें, संदीप शर्मा का पिछला सत्र इतना अच्छा नहीं गया था। उन्होंने पिछले सीजन में 5 मुकाबलों में 7.65 की इकोनॉमी से मात्र 2 विकेट चटकाए थे। संदीप शर्मा प्रसिद्ध कृष्णा के बिल्कुल सही विकल्प हैं। आगामी सीजन में संदीप भी अच्छी गेंदबाजी करने को देखेंगे।

IPL 2023 के लिए ये रही राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम:

संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मकॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करिअप्पा, जैसन होल्डर, डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), कुणाल राठौर, एडम जम्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ट, अब्दुल पीए, जो रूट

close whatsapp