मैच प्रैक्टिस को लेकर डेल स्टेन ने बताई अपनी राय, कहा- यह प्लेयर्स को उनका बेस्ट प्रदर्शन करने में मदद करता है - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैच प्रैक्टिस को लेकर डेल स्टेन ने बताई अपनी राय, कहा- यह प्लेयर्स को उनका बेस्ट प्रदर्शन करने में मदद करता है

प्रैक्टिस मैच खिलाड़ियों और टीम के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Dale Steyn
Dale Steyn  (Photo by Kunal Patil / Hindustan Times via Getty Images)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के गेंदबाजी कोच डेल स्टेन ने आगामी आईपीएल सीजन और मैच सिमुलेशन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि मैच सिमुलेशन के कारण खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इससे टीम को भी खेल में फायदा हो सकता है।

प्रैक्टिस मैच खिलाड़ियों और टीम के लिए काफी फायदेमंद होता है- डेल स्टेन 

बता दें एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए डेल स्टेन ने कहा कि, मुझे लगता है कि हम अभ्यास मैच क्यों खेलते हैं क्योंकि इसका सबसे बड़ा कारण है हमें मैच सिमुलेशन पसंद हैं। दरअसल यह खिलाड़ियों को उनका बेस्ट प्रदर्शन करने में मदद करता है। यह खिलाड़ियों को एक अच्छा मौका देता है ताकी वह वास्तव में मैच की स्थिति के अनुसार अपना प्लान बना सकें।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, प्रैक्टिस मैच खिलाड़ियों और टीम के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि यह सभी के लिए मैदान पर एक साथ रहने और मस्ती करने का भी एक अच्छा तरीका है और  इस दौरान आप वास्तव में टीम के अंदर एकता देख सकते हैं।

डेल स्टेन ने कहा कि, मुझे हमेशा से पता है कि, अभ्यास मैचों में सिमित ही प्रयास हो सकते हैं। अगर मैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस या ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहा होता तो मैं काफी टेंशन में होता और मैं 99 प्रतिशत या कभी कभी 110 प्रतिशत दौड़ता। आप जानते हैं कि अभ्यास मैचों में आपके आंकड़े गिने नहीं जाते हैं और ना ही आपको 70 से 80 हजार लोग देख रहे होते हैं।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का प्लान आईपीएल 2023 में बेहतर प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम करने की है। हैदराबाद की टीम ने मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रुक जैसे खिलाडियों को अपनी टीम में शामिल किया है। साथ ही वहीं इस बार SRH के कप्तान एडन मार्करम होंगे। दरअसल इस टीम ने केन विलियमसन को रिलीज कर दिया है, जो पहले हैदराबाद की कप्तानी करते थे।

close whatsapp