जोंटी रोड्स ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया दुनिया का सबसे बेहतरीन फील्डर, कहा- इस खिलाड़ी से बेहतर कोई नहीं - क्रिकट्रैकर हिंदी

जोंटी रोड्स ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया दुनिया का सबसे बेहतरीन फील्डर, कहा- इस खिलाड़ी से बेहतर कोई नहीं

फील्डिंग को बेहतर बनाने के लिए गेंद पर आपका अंदाजा बहुत अच्छा होना चाहिए- जोंटी रोड्स

Jonty Rhodes
Jonty Rhodes. (Photo by Duif du Toit/Gallo Images/Getty Images)

साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स का नाम दुनिया के बेहतरीन फील्डर्स में शुमार है। उन्होंने अपने करियर में जिस तरह से हैरतअंगेज कैच पकड़ें हैं, वह वाकई शानदार हैं। वहीं हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने पसंदीदा फील्डर के बारे में बताया।

फील्डिंग की अच्छी तकनीक सिखने के लिए अनुशासन बेहद जरुरी है- जॉन्टी रोड्स

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत करते हुए जॉन्टी रोड्स ने बताया कि उनके पसंदीदा फील्डर कोई और नहीं बल्कि भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं। दरअसल उनका मानना है कि वह दुनिया के बेहतरीन फील्डर हैं क्योंकि जिस तरह से वह कैच पकड़ते हैं वह शानदार है।

उन्होंने कहा कि, फील्डिंग क्रिकेट का जरुरी हिस्सा है। फील्डिंग की अच्छी तकनीक सीखने के लिए अनुशासन बेहद जरुरी है। इसके पीछे दौड़ना और दाएं बाएं साइड में मूवमेंट करना बहुत खास है क्योंकि क्रिकेट एक सीधी लाइन में खेले जाने वाला खेल है। ऐसे में एक बहुत अच्छा फील्डर होने के लिए आपको दिशा बदलनी आनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि, फील्डिंग को बेहतर बनाने के लिए गेंद पर आपका अंदाजा बहुत अच्छा होना चाहिए। इसका मतलब यह हुआ कि आप उम्मीद करें कि हर गेंद आपके पास ही आएगी। यह आपको कोई कोच नहीं सिखाता है। हालांकि आईपीएल शुरू होने के बाद ही फील्डिंग पर खिलाड़ियों ने ज्यादा ध्यान देना शुरू किया। पहले लोग फील्डिंग की सिर्फ बात ही करते थे और टीम में 3 से 4 ही अच्छे फील्डर होते थे लेकिन अब टीमें ज्यादातर फील्डिंग पर भी ध्यान दे रही है।

जॉन्टी रोड्स ने कहा कि, फील्डिंग पर ध्यान देना मुश्किल नहीं है क्योंकि यह एक अनुशासन है। हमारे पास फील्डिंग कोच भी मौजूद हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी की तरह ही यह प्रैक्टिस का हिस्सा है। दरअसल फील्डिंग क्रिकेट का अब एक जरुरी हिस्सा बन चुका है। बता दें आईपीएल 2023 में जॉन्टी रोड्स लखनऊ की टीम के फील्डिंग कोच हैं।

close whatsapp