IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, इस बेहतरीन तेज गेंदबाज को अपनी टीम में किया शामिल
आज यानी 31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने वाली है।
अद्यतन - मार्च 31, 2023 5:34 अपराह्न

आज यानी 31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने वाली है। इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और 4 बार की IPL विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा। इसी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग की एक और फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने चोटिल जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है।
मुंबई इंडियंस ने चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह युवा तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर को अपने खेमे में शामिल किया है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने चोटिल ऋषभ पंत की जगह बंगाल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को अपनी टीम में शामिल किया था।
🚨 ANNOUNCEMENT 🚨
Wicketkeeper-batter Abishek Porel will be Rishabh Pant's replacement for the TATA IPL 2023
Welcome to the DC family, Abishek 🙌#YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/R6ZcrDw4sL
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 31, 2023
जहां एक तरफ अभिषेक पोरेल को 20 लाख रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में जगह दी है वहीं संदीप वॉरियर को मुंबई इंडियंस ने आगामी सत्र के लिए 50 लाख रुपए में साइन किया है। बता दें, दिल्ली कैपिटल्स के पास पहले से ही विकेटकीपर के रूप में सरफराज अहमद और फिल साल्ट मौजूद हैं। मनीष पांडे भी विकेटकीपिंग कर सकते हैं। हालांकि मैनेजमेंट ने एक और विकेटकीपर बल्लेबाज को अपने खेमे में जगह दी है।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम में हुए कुछ अहम बदलाव
📸: IPL/BCCI#IPL #IPL2023 #SandeepWarrier #JaspritBumrah #AbhishekPorel #RishabhPant #DC #PBLS #RR #DC #CSK #MI #Cricket #CricTracker pic.twitter.com/mzyL1evh34
— CricTracker Hindi (@ct_hindi) March 31, 2023
सभी टीमें आगामी सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार
अभिषेक ने अभी तक मात्र 16 फर्स्ट क्लास मुकाबले, तीन लिस्ट ए मैच और तीन टी-20 मुकाबले बंगाल के लिए खेले हैं। वहीं संदीप वॉरियर को भी आगामी सत्र में मौका मिल सकता है। पिछला सत्र मुंबई इंडियंस के लिए इतना अच्छा नहीं गया था।
वो IPL 2022 की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी। वो पहली टीम भी थी जो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई थी। हालांकि आगामी सत्र में वो जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगी। पहला मैच गुजरात और चेन्नई के बीच में खेला जाएगा और यह दोनों टीमें जीत के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि जोफ्रा आर्चर 2023 सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे।