‘MI के खिलाफ मैच में खेलेंगे’- कोच संजय बांगर ने चोटिल मैक्सवेल को लेकर दी बड़ी अपडेट
रजत पाटीदार का नेशनल क्रिकेट एकेडेमी में ट्रीटमेंट चल रहा है।
अद्यतन - Apr 2, 2023 12:18 pm

इंडियन प्रीमियर लीग के 16 वें सीजन में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीम की सबसे बड़ी चिंता खिलाड़ियों की फिटनेस है। दरअसल कई खिलाड़ी चोट के कारण आईपीएल से बाहर है तो वहीं कुछ खिलाड़ी शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे।
हालांकि एक ओर जहां खिलाडियों के अनफिट होने से RCB की चिंता बढ़ती हुई दिख रही है तो वहीं दूसरी ओर फैंस के लिए ग्लेन मैक्सवेल के फिटनेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें जॉस हेजलवुड चोट के कारण पहले से ही बाहर हैं अब उनका इस सीजन में वापसी करना मुश्किल लग रहा है।
उनके बाद इस टीम के दूसरे खिलाड़ी रजत पाटीदार भी चोट के कारण फ़िलहाल टीम का हिस्सा नहीं है। वहीं RCB के मुख्य कोच संजय बांगर ने इन खिलाड़ियों के फिटनेस को लेकर जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के फिटनेस पर भी अपडेट दिया।
ग्लेन मैक्सवेल मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं- संजय बांगर
दरअसल क्रिकबज से बातचीत के दौरान संजय बांगर ने RCB के फैंस को बड़ी राहत दी है। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के फिटनेस को लेकर कहा कि वह पूरी तरह से फिट हैं और रविवार को होने वाले मुकाबले में वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। वहीं उन्होंने रजत पाटीदार की फिटनेस पर कहा कि रजत का मामला हमारे कंट्रोल से बाहर है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, रजत का नेशनल क्रिकेट एकेडेमी में रिहैब चल रहा है। फिलहाल हमें उनको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है जिसका हमें इंतजार है। जैसे ही NCA की ओर से कोई जवाब आता है तो उसकी जानकारी दी जाएगी। हो सकता है NCA इस मामले में बिना कोई जोखिम उठाए पाटीदार के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसला ले सकती है।
बता दें जॉस हेजलवुड की जगह रीस टॉपली को टीम में शामिल करने पर संजय बांगर ने कहा कि, हम इसकी उम्मीद कर रहे थे, ऑक्शन और प्री ऑक्शन में इसे ध्यान में रखा गया था। हम रीस टॉपले के साथ खुश हैं, जो जॉस की कमी नहीं खेलने देंगे। उनकी लेफ्ट आर्म गेंदबाजी टीम के लिए फायेमंद साबित हो सकती है।