IPL 2023: मैच-6, CSK बनाम LSG में कौन मारेगा बाजी? जानें यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: मैच-6, CSK बनाम LSG में कौन मारेगा बाजी? जानें यहां

चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

Lucknow Super Gaints (Pic Source-Twitter)
Lucknow Super Gaints (Pic Source-Twitter)

दिल्ली कैपिटल्स को अपने ही घर में जबरदस्त शिकस्त देने के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनके ही घर में 3 अप्रैल को अपना इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा मुकाबला खेलेगी। बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो पिछले मुकाबले में उनकी गेंदबाज़ी डिपार्टमेंट में काफी कमी देखने को मिली थी। टीम मैनेजमेंट को भी इसको जल्द से जल्द सुधारना होगा। गेंदबाज़ी डिपार्टमेंट के अलावा टीम का मिडिल-ऑर्डर पर काफी कमजोर दिख रहा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने 50 गेंदों में 92 रन की धुआंधार पारी खेली थी लेकिन उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने 38 गेंदों में 73 रन की विस्फोटक पारी खेली। निकोलस पूरन ने भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। मार्क वुड ने तो दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की अपने सामने एक भी ना चलने दी और उन्होंने 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

LSG बनाम CSK मैच डिटेल:

IPL 2023 का 6वां मुकाबला:

वेन्यू: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

दिनांक और समय: सोमवार, 3 अप्रैल, भारतीय समय के अनुसार शाम को 7:30 बजे

टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जिओ सिनेमा

CSK बनाम LSG पिच रिपोर्ट:

चेपॉक की पिच हमेशा स्पिनर्स के लिए काफी मददगार साबित होती है। जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकता है। 160 के ऊपर का कोई भी स्कोर यहां पर काफी अच्छा होगा।

प्लेइंग XI की बात की जाए तो दोनों टीमों में पिछले मैच को देखते हुए कोई भी बदलाव की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

CSK बनाम LSG संभावित सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस:

संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज:

ऋतुराज गायकवाड

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के ओपनिंग मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। अगर CSK को प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो ऋतुराज को टॉप ऑर्डर में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज:

रवि बिश्नोई

मैच चेन्नई में खेला जाना है और यहां रवि बिश्नोई काफी घातक साबित हो सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस शानदार लेग स्पिनर ने 2 विकेट हासिल किए थे। CSK के खिलाफ भी उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

मैच की भविष्यवाणी: जो भी टीम लक्ष्य का पीछा करेगी वो इस मुकाबले को अपने नाम करेगी।

अगर चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया तो:

पावरप्ले: 30-40 रन

LSG: 145-165

चेन्नई सुपर किंग्स जीतेगी मुकाबला।

अगर लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया तो:

पावरप्ले: 30-40 रन

CSK: 140-160 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स जीतेगी मुकाबला।

close whatsapp