बीच मैच में SRH की मालकिन काव्या मारन की अदाओं ने, फैन्स के दिलों की धड़कनों को किया तेज! - क्रिकट्रैकर हिंदी

बीच मैच में SRH की मालकिन काव्या मारन की अदाओं ने, फैन्स के दिलों की धड़कनों को किया तेज!

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Kavya Maran (Pic Source-Twitter)
Kavya Maran (Pic Source-Twitter)

इस समय हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का चौथा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जा रहा है। यह दोनों टीमों का इस सीजन का पहला मैच है।

इसी बीच ऐसा भी देखा गया कि सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी यह मुकाबला देखने आई हैं। जैसे ही कैमरे पर उनकी तस्वीर देखी गई तमाम फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए।

ये रही काव्या मारन की तस्वीर:

Kavya Maran (Pic Source-Twitter)
Kavya Maran (Pic Source-Twitter)

बता दें, इस महत्वपूर्ण मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अभी तक उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने काफी धमाकेदार शुरुआत की। टीम की ओर से जोस बटलर ने 22 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने 37 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 54 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स इस समय बड़े स्कोर की ओर आगे बढ़ रहा है। दोनों टीमें यही चाहेंगी कि वो इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत जीत के साथ करें। राजस्थान रॉयल्स पिछली बार की फाइनलिस्ट हैं जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछला संस्करण इतना अच्छा नहीं गया था। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद को यह मैच जीतने के लिए 204 रनों की जरूरत है।

यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI:

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल

राजस्थान रॉयल्स सब्सीट्यूट:

संदीप शर्मा, नवदीप सैनी, मुरूगन अश्विन, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI:

मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, उमरान मलिक, आदिल राशिद, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), टी नटराजन, फजलहक फारूकी

सनराइजर्स हैदराबाद सब्सीट्यूट:

अब्दुल समद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, मयंक डागर, उपेंद्र यादव

close whatsapp