फाफ डु प्लेसिस ने एक हाथ से पकड़ा ऋतिक शौकीन का कैच

फाफ डु प्लेसिस के हैरतंगेरज फील्डिंग पर नहीं होगा आपको भी यकीन, कुछ इस तरह मुंबई इंडियंस के लिए बने विलेन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाफ डु प्लेसिस ने 43 गेंदो में 5 चौके और 6 छक्को की मदद से 73 रन बनाए।

Faf Du Plessis (Photo Source: Twitter)
Faf Du Plessis (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का पांचवा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था, जो बिल्कुल सही साबित हुआ। पारी के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते हुए नजर आए।

RCB की ओर से मोहम्मद सिराज और कर्ण शर्मा शानदार गेंदबाजी की। लेकिन मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अपने एक कैच से सारी महफिल लूट ली। फाफ ने मुंबई के बल्लेबाज ऋतिक शौकीन को आउट करने के लिए एक हैरतंगेज कैच पकड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फाफ डु प्लेसिस ने फिर दिखाई शानदार फील्डिंग

दरअसल मुंबई इंडियंस की पारी का 18वां ओवर हर्षल पटेल डाल रहे थे। हर्षल पटेल ने ओवर की पहली गेंद ऑफ स्टंप की तरफ डाली। क्रिज पर मौजूद बल्लेबाज ऋतिक शौकीन गेंद को मिड ऑफ की तरफ खेलना चाहते थे लेकिन गेंद ज्यादा ऊंची नहीं गई।

और मिड ऑफ पर तैनात फाफ डु प्लेसिस ने पीछे की ओर भागकर एक शानदार कैच पकड़ा। जिसके बाद ऋतिक शौकीन को मात्र 5 रन पर ही पवेलियन वापस लौटना पड़ा। फाफ डु प्लेसिस को इस शानदार कैच के लिए एक्टिव कैच ऑफ द मैच का भी खिताब मिला।

यहां देखें फाफ डु प्लेसिस के कैच का वो वीडियो-

आईपीएल का पिछला सीजन मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। टीम इस सीजन जीत के साथ शानदार शुरूआत करना चाहती थी। लेकिन RCB ने होम ग्राउंड पर बाजी मार ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस लगातार विकेट गंवाती रही। मुंबई इंडियंस तिलक वर्मा के 46 गेंदो में नाबाद 84 रनों की पारी के बदौलत 171 के स्कोर तक पहुंच सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। फाफ डु प्लेसिस ने 43 गेंदो में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 73 रन और विराट कोहली ने 49 गेंदो में 6 चौके और 5 छक्को की मदद से 82 रनों की नाबाद पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल के 3 गेंदो में 12 रनों की फिनिशिंग पारी के चलते RCB ने पहले मैच में 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

close whatsapp