IPL 2023: क्या IPL 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स को दे पाएंगे मात? जानें इस मैच की भविष्यवाणी
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को जबरदस्त मात दी थी।
अद्यतन - अप्रैल 3, 2023 4:38 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का सातवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को जबरदस्त मात दी थी। अब वो इस सत्र में अपनी लगातार दूसरी जीत को दर्ज करना चाहेंगे।
वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। LSG ने DC को अपने ही घर में 50 रनों से हराया था।
ऋषभ पंत की अनुपलब्धता में दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का अपना पहला मुकाबला तो हार गई लेकिन उनके पास अभी भी काफी धुआंधार बल्लेबाज हैं। अब देखना होता है कि क्या दिल्ली कैपिटल्स अपने घर में गुजरात टाइटंस को मात दे पाएगा।
DC बनाम GT मैच डिटेल:
वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
डेट और समय: मंगलवार, 4 अप्रैल, भारतीय समय के अनुसार शाम को 7:30 बजे
टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जिओ सिनेमा
DC vs GT पिच रिपोर्ट:
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच थोड़ी धीमी रहती है लेकिन वहां की आउटफील्ड काफी तेज है। जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी वो ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेगी। धीमी पिच में स्पिनर्स को मदद मिलेगी। हालांकि यह पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा अनुकूल है। हाई स्कोरिंग मैच होने की पूरी उम्मीद है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
DC बनाम GT में कौन कर सकता है सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
शुभमन गिल:
स्टार भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और 36 गेंदों में 63 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी वो बड़ा स्कोर बना सकते हैं। इस समय गिल काफी अच्छे फॉर्म में है।
संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
राशिद खान
राशिद खान ने गुजरात के पिछले मुकाबले में 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए काफी मददगार हो सकती है और इसी वजह से राशिद इस मुकाबले में भी बेहतरीन गेंदबाजी करने को देखेंगे।
मैच की भविष्यवाणी: गुजरात टाइटंस जीतेगा यह मैच
अगर दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी तो:
पावरप्ले: 50-60 रन
दिल्ली कैपिटल्स: 165-175
गुजरात टाइटंस जीतेगा मुकाबला
अगर गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी तो:
पावरप्ले: 55-65 रन
गुजरात टाइटंस: 170-180 रन