CSK vs LSG: मोइन के आगे लखनऊ पस्त, 12 रन से जीता चेन्नई ने मुकाबला
मोइन अली ने किया शानदार प्रदर्शन
अद्यतन - Apr 4, 2023 12:02 am

IPL 2023, CSK vs LSG: आईपीएल 2023 का छठा मैच आज 2 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। बता दें कि चेन्नई के चेपाॅक स्टेडियम में खेले गए, इस मैच में चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को 12 रनों से हरा दिया है।
मैच में चेन्नई को जीत दिलाने में हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली ने शानदार प्रदर्शन किया, पहले उन्होंने बल्ले से 13 गेंदों में 19 रन बनाए और उसके बाद गेंदबाजी में 4 ओवर में 26 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट निकाले और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का हाल:
बता दें कि मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ के 57 रनों की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। ऋतुराज के अलावा डेवाॅन काॅन्वे ने 47, शिवम दूबे ने 27 और मोइन अली ने 19 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ गेंदबाजी में लखनऊ की ओर से मार्क वुड और रवि विश्नोई ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, तो एक विकेट आवेश खान ने भी लिया।
इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 218 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 205 रन ही बना पाई और मैच को 12 रन से गंवा दिया।
लेकिन इस बडे़ लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरूआत शानदार रही, पहले विकेट के लिए केएल राहुल और कायल मेयर्स ने 79 रनों की साझेदारी की, मेयर्स ने 53 रनों की शानदार पारी खेली तो राहुल 20 रन बनाए। पर इसके बाद बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों ने निराश किया, क्रुणाल पांड्या 9 तो दीपक हुड्डा 2 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए।
तो वहीं निकोलस पूरन ने 32 और आयुश बडोनी ने 23 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ आपको चेन्नई की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो मोइन अली ने 4, तुषार देशपांडे ने 2 और मिचेल सेंटनर ने 1 विकेट लिया।
देंखे चेन्नई की जीत पर फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन
This one’s for you, Anbuden! 💛#CSKvLSG #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/tmxYaVP7z4
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 3, 2023
We Yellove you, 5000! 💛🚁#CSKvLSG #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni pic.twitter.com/bkDTnsuIay
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 3, 2023
The victory has begun. No one can match the level of Thala. It doesn't matter who is playing. If Dhoni is there then everything is there. the love & respect that Dhoni has earned is visible. what a cool man! what a captain he is! @msdhoni 🖤#Dhoni #ChennaiSuperKings #CSKvsLSG
— Shariq Ansari (@shariqansari563) April 3, 2023
BEST. 💛💪🏻#csk #chennaisuperkings #ipl pic.twitter.com/aujUYu98Uw
— d (@freefvlling) April 3, 2023
Chennai Super Kings moves to 6th in the Points Table. pic.twitter.com/UHerO3SMkm
— Sandy (@CricCrazySandy) April 3, 2023
That 2 Sixes is Enough to us 💛#WhistlePodu #CSKvsLSG #Yellove #Chennaisuperkings @ChennaiIPL @IPL #CSK Roars in their Den 🔥
Will be Continued… pic.twitter.com/MCehqqa9Sh
— Vellore Response (@Velloreresponse) April 3, 2023
Chennai super kings🦁 @ChennaiIPL #CSKvsLSG pic.twitter.com/vUyADvOlxK
— Krishna (@K___Krishna) April 3, 2023
That Look And Swag 🤌🤌💥💥@msdhoni #ChennaiSuperKings #Csk #CSKvsLSG pic.twitter.com/mNnU9aRje4
— விக்கி (@vikki_tvk) April 3, 2023
IPL 2023 Match 6: Chennai Super Kings beat Lucknow Super Giants by 12 runs….
🇮🇳🏆🏏https://t.co/QDxleDEpN6 pic.twitter.com/owEaFpthDD— CricDirect (@CricDirect) April 3, 2023