IPL 2023: सीएसके बनाम एलएसजी मैच शुरू होने से पहले मैदान पर घुसा कुत्ता, मैच ऑफिशिएल को मैदान पर दौड़ाया, देंखे वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: सीएसके बनाम एलएसजी मैच शुरू होने से पहले मैदान पर घुसा कुत्ता, मैच ऑफिशिएल को मैदान पर दौड़ाया, देंखे वीडियो 

आईपीएल 2023 में पहली जीत की तलाश में होगी चेन्नई सुपर किंग्स

(Image Credit- Twitter)
(Image Credit- Twitter)

IPL 2023, LSG vs CSK: आईपीएल 2023 का 6वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के चेपाॅक स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मैदान पर घुसा कुत्ता

मैच में टाॅस हारकर जब चेन्नई सुपर किंग्स टीम के ओपनर बल्लेबाज डेवाॅन काॅन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ जब मैदान पर बल्लेबाजी करने पहुंचे ही थे कि मैदान पर कहीं से एक कुत्ता घुस आया।

दूसरी तरफ मैदान में इस कुत्ते के घुस आने के बाद स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस जोर-जोर से शोर मचाने लगे, तो वहीं इस कुत्ते को मैदान से बाहर ले जाने में मैच ऑफिशिएल को काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। साथ ही क्रीज पर मौजूद अंपायर को मैच शुरू कराने में थोड़ा सा इंतजार करना पड़ा था।

देंखे वायरल वीडियो

https://twitter.com/cricmohit01/status/1642893815509028866?t=ox0Zr0f1x5T0h_z3KWJKyw&s=19

तो वहीं आपको इस मैच के बारे में बताएं तो चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी होगी। बता दें कि चेन्नई को पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने पांच विकेट से हराया था।

दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। गौरतलब है कि लखनऊ ने अपने पहले मैच में दिल्ली को हराया था। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत दर्ज करती है।

close whatsapp