ब्रेकिंग! बीच आईपीएल में एमएस धोनी छोड़ेंगे CSK की कप्तानी, गेंदबाजों से तंग आकर लिया ये फैसला
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 रनों से जीत दर्ज की।
अद्यतन - Apr 4, 2023 10:14 am

आईपीएल 2023 में 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 रनों से जीत दर्ज की। यह इस सीजन सीएसके की पहली जीत है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में चेन्नई को गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। एक तरफ जहां चेन्नई की टीम और फैंस इस जीत के बाद बेहद खुश थे वहीं CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जीत के बावजूद काफी गुस्से में हैं।
दरअसल CSK के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले में मिली जीत के बावजूद एक चौंकाने वाला बयान दिया है। टीम ने इस मैच में जीत जरूर हासिल की लेकिन इसके बावजूद धोनी काफी गुस्से में दिखे। धोनी अपने गेंदबाजों के नो बॉल और वाइड फेंकने से काफी खफा हैं। धोनी ने कहा कि, अगर गेंदबाजों ने आगे भी ऐसे ही वाइड और नो बॉल डाले तो फिर वो कप्तानी छोड़ देंगे।
अपने गेंदबाजों से खफा हुए CSK के कप्तान एमएस धोनी
इसको लेकर धोनी ने मुकाबला खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि, ‘ये काफी जबरदस्त हाई-स्कोरिंग मुकाबला रहा। हम सब यही सोच रहे थे कि विकेट कैसा होगा लेकिन ये एकदम परफेक्ट विकेट था। मैं इस तरह की विकेट से हैरान था लेकिन हमें ये देखना होगा कि इस तरह की विकेट हर मैच के लिए तैयार की जा सकती है या नहीं।
हमारे तेज गेंदबाजों को काफी सुधार करना होगा। कंडीशंस के हिसाब से गेंदबाजी करनी होगी। एक और बात अगर उन्होंने इसी तरह से नो बॉल और वाइड डाले तो फिर उन्हें नए कप्तान की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार रहना होगा। ये मेरी दूसरी चेतावनी होगी और इसके बाद मैं कप्तानी छोड़ दूंगा।’
वहीं चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 217/7 का स्कोर बनाया। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 205 रन ही बना सकी। चेन्नई की टीम अपने होम ग्राउंड में कई सालों के बाद खेलने उतरी और फैंस को जीत का तोहफा दिया।