इंपैक्ट खिलाड़ी का काम इतना आसान नहीं होता जितना सबको लगता हैं: विजय शंकर - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंपैक्ट खिलाड़ी का काम इतना आसान नहीं होता जितना सबको लगता हैं: विजय शंकर

4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दी।

Vijay Shankar (Pic Source-Twitter)
Vijay Shankar (Pic Source-Twitter)

4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दी। इस शानदार मुकाबले में भारत के अनुभवी ऑलराउंडर विजय शंकर ने 23 गेंदों में 29 रन की बहुमूल्य पारी खेली। बता दें, इस मैच में वो गुजरात टाइटंस के इंपैक्ट खिलाड़ी थे।

विजय शंकर ने साई सुदर्शन के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शंकर ने गुजरात टाइटंस के इंपैक्ट खिलाड़ी रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इंपैक्ट खिलाड़ी बनना इतना आसान काम नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की हुई जिसमें विजय शंकर ने कहा कि, ‘ सच बताऊं तो यह बिल्कुल भी आसान नहीं था क्योंकि अगर आप खेल रहे होते हैं तो आपको अपनी भूमिका के बारे में पता होता है। आप चीजों को आराम से समझ सकते हैं और उसे आगे भी ले जा सकते हैं लेकिन इंपैक्ट खिलाड़ी का काम पूरी तरह से अलग है।

इंपैक्ट खिलाड़ी को नहीं पता होता कि उसे कब बल्लेबाजी या गेंदबाजी करनी है। यह सब टीम के ऊपर होता है। खास तौर पर जब आप लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तब बात कुछ और ही होती है। पिछले मुकाबले में सुदर्शन विलियमसन की जगह मैदान पर उतरे थे और इस मुकाबले में मुझे इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया।’

यह रही वीडियो:

इस वीडियो में विजय शंकर के साथ साई सुदर्शन भी मौजूद थे जिन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 48 गेंदों में 62 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली थी। इन दोनों ने सच में कमाल की बल्लेबाजी की। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मुकाबले में भी साई सुदर्शन ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 17 गेंदों में 22 रन बनाए थे जिसकी बदौलत गुजरात टाइटंस ने CSK को 5 विकेट से मात दी थी।

विजय ने सुदर्शन को यह भी कहा कि हम दोनों ने एक साथ चार या पांच पारियां खेली है और दिल्ली के खिलाफ यह उनकी तीसरी अर्धशतकीय साझेदारी है। इस पर सुदर्शन ने कहा कि, ‘मुझे लगता है यह साझेदारी करना बहुत ही जरूरी था और मैंने और विजय अन्ना ने सच में कमाल की बल्लेबाजी की। हम लोग ज्यादा डॉट गेंदें नहीं खेल सकते थे और इसीलिए हमने लगातार एक और दो रन लिए। इस जीत से मैं बहुत खुश हूं।’

close whatsapp