‘हम ट्रॉफी जीतना चाहते हैं इसलिए थोड़े घबराए हुए हैं..’- मैच से पहले ही दिनेश कार्तिक की टीम ने मान ली थी हार
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रनों से हार झेलनी पड़ी।
अद्यतन - Apr 7, 2023 2:11 pm

आईपीएल के 16वें सीजन की शुरूआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 8 विकेट से जीत के साथ की थी। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दूसरे मुकाबले में बैंगलोर को 81 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। टीम के बल्लेबाज कोलकाता के स्पिनर्स के आगे बुरी तरह फेल हो गए।
RCB खिलाड़ी दिनेश कार्तिक दोनों ही मैचों में बुरे तरह फ्लॉप रहे। मुंबई के खिलाफ कार्तिक शून्य और KKR के खिलाफ 9 रन पर आउट हुए। इसी बीच दिनेश कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिनेश कार्तिक का कहना है कि टीम ट्रॉफी जीतना चाहती है, इसलिए टीम में थोड़ा घबराहट वाला माहौल है।
आईपीएल को दो भागों में बांटना चाहिए- दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले इंडिया टूडे पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि टीम के चारों ओर एक अच्छा माहौल है। जो दर्शाती है कि हम टीम की फ्रिक करते हैं। हम भी खुद से आगे बढ़ने के इच्छुक हैं। हम उसी तरह की प्रक्रिया और गति को जारी रखना चाहते हैं। जो हमें इस आईपीएल के माध्यम से हासिल करना हैं।’
दिनेश कार्तिक ने आगे कहा, ‘आप आईपीएल को दो भागों में बांट सकते हैं। पहला महीना जहां आप सीजन की शुरूआत करते हैं, आपको यह सुनिश्चित करना होगा की प्रक्रिया सही हो और आप ज्यादा आगे बढ़ने के बारे में ना सोचें। दूसरा महीना वह है जहां वास्तव में यह मायने रखता है कि आपकी सारी योजना सही हो और आप विरोधियों पर अटैक के लिए तैयार रहें। यह दूसरा महीना है जब आपको उसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना है।’
लखनऊ के खिलाफ होगा RCB का अगला मुकाबला
कोलकाता नाइट राइडर्स ने RCB के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को शुरूआत थोड़ी अच्छी मिली। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बीच 44 रनों की साझेदारी हुई।
लेकिन विराट और फाफ डु प्लेसिस के आउट होने के बाद टीम दबाव में आ गई। और कोलकाता के स्पिनर्स ने यहां से शिकंजा कसना शुरू कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 17.4 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। RCB का अगला मुकाबला 10 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा। टीम इस मैच में निश्चित रूप से वापसी करना चाहेगी।