आकाश चोपड़ा ने की अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ, कहा- MI के लिए वह आउट ऑफ सिलेबस रहे - क्रिकट्रैकर हिंदी

आकाश चोपड़ा ने की अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ, कहा- MI के लिए वह आउट ऑफ सिलेबस रहे

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, डेवोन कॉनवे काफी जल्दी आउट हो गए लेकिन रहाणे आउट ऑफ सिलेबस रहे।

Ajinkya Rahane And Akash Chopra ( Photo Source: Twitter)
Ajinkya Rahane And Akash Chopra ( Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ की है। बता दें शनिवार को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में CSK ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 7 विकेट से मैच को अपने नाम किया। बता दें इस जीत में अजिंक्य रहाणे का योगदान काफी अहम रहा।

अजिंक्य रहाणे इस स्टेडियम के हर हिस्से को समझते हैं-आकाश चोपड़ा 

दरअसल अपने यूट्यूब चैनल पर अजिंक्य रहाणे के बारे में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, सबसे छोटे प्रारूप में उम्र सफलता के लिए कोई बाधा नहीं है। चेन्नई का यह बल्लेबाज इस स्टेडियम के हर हिस्से को समझता है और उन्होंने यहां बेहतर बल्लेबाजी भी की।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, डेवोन कॉनवे काफी जल्दी आउट हो गए लेकिन रहाणे आउट ऑफ सिलेबस रहे। वह इस मैदान के हर हिस्से को जानते हैं। उन्होंने आकर शॉट्स लगाए और वह भी तकनिकी रूप से बिल्कुल सही अंदाज में। यह 20 ओवर का मैच हो सकता है लेकिन 30 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ियों ने इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मुझे लगता है ऋतुराज गायकवाड़ काफी अच्छा खेले। कई बार अहंकार होता है। अगर आप बहुत अच्छे फॉर्म में होते हैं तो आप अपने साथी खिलाड़ी के साथ शॉट की बराबरी करने की सोचते हैं। लेकिन बड़ी पिक्चर अपनी टीम को जीताने के लिए थी और वह इसके लिए अंत तक नाबाद रहें। भले ही उनके नाम अर्धशतक ना रहा हो।

आकाश चोपड़ा ने रवींद्र जडेजा की भी तारीफ की, जिन्होंने इस मैच में 3 विकेट चटकाए और अपनी ही गेंद पर अद्भुत कैच भी पकड़ा था। बता दें इस मैच में कैमरून ग्रीन, ईशान किशन और तिलक वर्मा को रवींद्र जडेजा ने आउट किया था, जिसके कारण मुंबई की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई थी।

close whatsapp