IPL 2023: वाह रे रबाडा, आप भी हो गए पुष्पा के फैन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: वाह रे रबाडा, आप भी हो गए पुष्पा के फैन

आज यानी 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।

Kagiso Rabada (Pic Source-Twitter)
Kagiso Rabada (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में पंजाब किंग्स टीम का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। पंजाब किंग्स ने IPL 2023 के अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 रन से मात दी थी। इसके बाद टीम ने अपने दूसरे मैच में पिछले साल की रनर-अप राजस्थान रॉयल्स को 5 रन से करारी शिकस्त दी।

अभी तक पंजाब किंग्स के दोनों मैचों में टीम के सलामी बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम के लिए एक अच्छी खबर यह भी है कि अब दक्षिण अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा भी पंजाब फ्रेंचाइजी में शामिल हो चुके हैं। यह उनका पंजाब किंग्स के साथ लगातार दूसरा इंडियन प्रीमियर लीग सत्र है।

कगिसो रबाडा के टीम से जुड़ने के बाद पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें टीम के तेज गेंदबाज ने अल्लू अर्जुन की मूवी ‘पुष्पा: द राइज’ के एक स्टेप की नकल की है। फ्रेंचाइजी ने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘ फ्लावर नहीं, फायर है KG।’

यह रही वीडियो:

आज यानी 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था जिसमें उन्हें 72 रनों से करारी शिकस्त मिली थी। इसके बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेला जिसमें उन्हें 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

close whatsapp