GT vs KKR: विजय शंकर की तूफानी पारी के दम पर, गुजरात ने कोलकाता के सामने जीत के लिए 205 रनों का रखा मजबूत लक्ष्य - क्रिकट्रैकर हिंदी

GT vs KKR: विजय शंकर की तूफानी पारी के दम पर, गुजरात ने कोलकाता के सामने जीत के लिए 205 रनों का रखा मजबूत लक्ष्य

साईं सुदर्शन ने भी खेली अर्धशतकीय पारी

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders (Image Credit- Twitter)
Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, GT vs KKR: आईपीएल के 16वें सीजन का 13वां आज 9 अप्रैल, रविवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली गुजरात टाइटंस ने विजय शंकर की तूफानी पारी के दम पर केकेआर के सामने जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य रखा है।

तो वहीं मैच में गुजरात की ओर से पांचवे नंबर कर बल्लेबाजी करने आए विजय शंकर ने 24 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 62 रनों की तूफानी नाबाद पारी खेली है। दूसरी ओर शंकर की इस पारी की ही बदौलत मैच में 170 रन के आस-पास रन बनाती हुई गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए हैं।

गुजरात ने कोलकाता के सामने जीत के लिए रखा मजबूत लक्ष्य:

तो वहीं आपको दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस मैच के बारे में बताएं तो मैच में हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे राशिद खान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 204 रन बनाए हैं।

बता दें कि गुजरात की ओर से साईं सुदर्शन (53) और विजय शंकर (63) ने अर्धशतकीय पारियां खेली हैं, तो वहीं ओपनर शुभमन गिल ने 39 और रिद्धीमान साहा ने 17 रनों की पारी खेली है।

दूसरी तरफ आपको केकेआर की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो सुनील नारायण ने मैच में चार ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट निकाले और 1 विकेट सुयश शर्मा को भी मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या केकेआर गुजरात से मिले लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।

देंखे गुजरात टाइटंस की पारी पर फैंस के रिएक्शन

close whatsapp