तूफानी पारी खेलने के बाद इमोशनल हुए रिंकू सिंह, कहा- मैंने जीतने भी छक्के लगाए वो उन लोगों को समर्पित….
रिंकू सिंह के इस जबरदस्त पारी को देख KKR के कप्तान नितीश राणा ने भी उनकी जमकर तारीफ की।
अद्यतन - अप्रैल 10, 2023 12:48 अपराह्न

रविवार 10 अप्रैल 2023 को दिन का पहला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच का खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में KKR के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। उनकी इस पारी के बाद चारों तरफ उनकी तारीफ हो रही है।
बता दें पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 204 रन बनाए। इसमें सबसे ज्यादा योगदान विजय शंकर का रहा, जिन्होंने 24 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। वहीं 205 रन का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन फिर रिंकू सिंह ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत ही KKR इस मैच को जीतने में कामयाब रहा।
वहीं मैच के बाद रिंकू सिंह ने अपने इस पारी का श्रेय अपने परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि, मेरे पिता ने बहुत संघर्ष किया। मैं एक किसान परिवार से ताल्लुक रखता हूं। हर गेंद जो मैंने मैदान से बाहर मारी वह उन लोगों को समर्पित थी जिन्होंने मेरे लिए बहुत बलिदान दिया है।
मुझे विश्वास था कि मैं यह कर सकता हूं- रिंकू सिंह
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मुझे विश्वास था कि मैं यह कर सकता हूं। पिछले साल मैं लखनऊ के खिलाफ मैच में भी ऐसी स्थिति में था। विश्वास तब भी था लेकिन मैं आज ज्यादा सोच नहीं रहा था। मैं बस एक के बाद एक शॉट लगाता चला गया।
वहीं रिंकू सिंह के इस जबरदस्त पारी पर KKR के कप्तान नितीश राणा ने भी तारीफ करते हुए कहा कि, रिंकू ने पिछले साल भी कुछ ऐसा ही किया था, हालांकि वह मैच नहीं जीत पाए थे। लेकिन गुजरात के खिलाफ जब दूसरा छक्का लगा तो हमने विश्वाश करना शुरू कर दिया क्योंकि यश दयाल अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। सारा श्रेय रिंकू सिंह को जाता है।