पांच छक्के खाने के बाद यश दयाल का हो गया था बेहद बुरा हाल, पिता ने किया बड़ा खुलासा
कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने बेहतरीन पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
अद्यतन - Apr 11, 2023 4:35 pm

9 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक रहा। जहां एक तरफ कोलकाता के खिलाड़ी रिंकू सिंह के लिए यह मुकाबला किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं था तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी यश दयाल के लिए ये मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा।
दरअसल मैच के आखिरी ओवर में पांच छक्के खाने के बाद यश दयाल मैदान पर ही रोने लगे थे। इस 5 छक्के के साथ गुजरात टाइटंस ने मैच भी गवां दिया था। वहीं एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में यश दयाल के पिता चंदरपाल दयाल ने उनसे जुड़े कई बातों का खुलासा किया।
यश दयाल के हाथों से गेंद लगातार फिसल रही थी- चंद्रपाल यादव
चंद्रपाल दयाल ने कहा कि, कल एक बुरा सपना था। मैंने उसे ड्रेसिंग रूम में सेंटर में बैठाया और सांत्वना दी। बाद में लोगों ने डांस किया और कुछ मस्ती मजाक भी किया। उसने मुझे बताया कि किस तरह से गेंद बाहर फिसल रही थी और सही तरह से ग्रिप ना कर पाने के कारण यॉर्कर मिस हुई। यहां तक कि उन्होंने बैक ऑफ द हैंड गेंद डाली लेकिन उस गेंद पर भी छक्का आया।
इसके साथ ही चंद्रपाल दयाल ने अपने बेटे की वापसी की उम्मीद जताई और कहा कि वह दिन शायद रिंकू सिंह का था और दवाब में यश दयाल ने सही से यॉर्कर नहीं डाल पाया। उन्होंने कहा कि, कल का दिन जरूर हमारे लिए एक बुरा सपना था लेकिन यह खेल का एक हिस्सा है। बहुत सारे खिलाड़ी इस दौर से गुजरे हैं। खेल में ऐसा समय आते रहता है। सिर्फ खेल में ही नहीं बल्कि जिंदगी में भी आपको असफलताएं मिलती हैं और ऐसे समय में आपको मजबूत रहना पड़ता है।
बता दें 9 अप्रैल को खेले गए मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने बेहतरीन पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 21 गेंद पर 48 रनों की पारी खेली। वहीं आखिरी ओवर में उन्होंने 5 छक्के जड़ें, जिसकी बदलौत KKR को यह जीत हासिल हुई।