दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे ने अक्षर पटेल को लेकर रखी अपनी राय - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे ने अक्षर पटेल को लेकर रखी अपनी राय

प्रवीण आमरे ने कहा कि, दिल्ली के पास अक्षर पटेल जैसा बेहतर विकल्प है।

Pravin Amre (Photo Source: Twitter)
Pravin Amre (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक जीत का खाता नहीं खोला है। वहीं मंगलवार को दिल्ली का सामना 5 बार की चैंपियन रही टीम मुंबई इंडियंस से होगा। बता दें यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतना चाहेगी।

जिस तरह से उन्होंने भारत के लिए बल्लेबाजी किया वह बेहतरीन रहा है-प्र वीण आमरे 

वहीं इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने अक्षर पटेल को लेकर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि दिल्ली के पास अक्षर पटेल जैसा बेहतर विकल्प है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवीण आमरे ने कहा कि,अक्षर दिल्ली के साथ पिछले 5 सालों से जुड़े हुए हैं। जिस तरह से उन्होंने भारत के लिए बल्लेबाजी किया है वह बेहतरीन रहा है। ऐसे में यह हमारे ऊपर है कि हम उन्हें किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, पृथ्वी शॉ एक अच्छे बल्लेबाज हैं। हालांकि अब तक उन्होंने इस सीजन में हमारी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन हमें उम्मीद है कि वह हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम जानते हैं कि उनके पास बहुत झमता है।

प्रवीण आमरे ने कहा कि, हमें बल्ले से पॉवरप्ले गेम पर काम करना होगा। जब आपके टॉप बल्लेबाज रन बनाते हैं तो आपकी टीम बेहद मजबूत स्थिति में रहती है। हमें ऐसा करना होगा। कभी कभी आप अच्छी शुरुआत नहीं करते हैं लेकिन जिस तरह से आप समाप्त करते हैं यह महत्वपूर्ण होता है।

बता दें दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आईपीएल 2023 में तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही इस टीम को हार का सामना कारण पड़ा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। बता दें दिल्ली के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

close whatsapp