CSK vs RR: रवि अश्विन और अजिंक्य रहाणे के बीच मैदान पर हुआ भयंकर कलेश, देंखे वीडियो
रहाणे को 31 रन पर अश्विन ने पगबाधा आउट किया
अद्यतन - अप्रैल 12, 2023 11:12 अपराह्न

IPL 2023, CSK vs RR: आईपीएल 2023 का 17वां मैच आज 12 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में राजस्थान राॅयल्स से मिले 176 रनों का पीछा जब धोनी की चेन्नई कर रही थी, तो इस दौरान अजिंक्य रहाणे और रवि अश्विन के बीच तनातनी देखने को मिली है।
बता दें कि सीएसके पारी के छठे ओवर जो रवि अश्विन कर रहे होते हैं, वो ओवर की दूसरी गेंद फेंकने से पहले रूकते हैं। तो वहीं इसको देख रहाणे भी अश्विन से अपना बदला अगली ही गेंद पर ले लेते हैं और अश्विन द्वारा गेंद फेंकने के बाद वह क्रीज से हट जाते है। दूसरी ओर रहाणे और अश्विन की ये जुगलबंदी देख फैंस जोर से शोर करने लगे।
देंखे वीडियो
Ashwin and rahane me kaleshh pic.twitter.com/1oMcReJH5K
— Adi (@Adiiwe_we) April 12, 2023
चेन्नई बनाम राजस्थान, पहली पारी का हाल:
बता दें कि मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और राजस्थान राॅयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।
राजस्थान की ओर से मैच में जोस बटलर ने 52, देवदत्त पडिक्कल ने 38 और रवि अश्विन व शिमरन हेटमायर ने 30-30 रन बनाए। दूसरी ओर चेन्नई की गेंदबाजी के बारे में आपको बताएं, तो आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले, तो एक विकेट मोईन अली को भी मिला।
तो वहीं अब देखने लायक बात होगी कि राजस्थान राॅयल्स से मिले 176 रनों के लक्ष्य की चेन्नई सुपर किंग्स हासिल कर पाती है या नहीं। साथ ही आपको बता दें कि जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।