टीवी में संदीप शर्मा के प्रदर्शन को देख उत्साहित हुई उनकी नवजात बेटी, आप भी देखें उनका क्यूट रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीवी में संदीप शर्मा के प्रदर्शन को देख उत्साहित हुई उनकी नवजात बेटी, आप भी देखें उनका क्यूट रिएक्शन

12 अप्रैल को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बेहतरीन मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से जबरदस्त मात दी।

Sandeep Sharma Daughter (Pic Source-Twitter)
Sandeep Sharma Daughter (Pic Source-Twitter)

12 अप्रैल को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बेहतरीन मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से जबरदस्त मात दी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 175 रन बनाए जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में छह विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई।

चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 21 रनों की दरकार थी। राजस्थान रॉयल्स की ओर से यह ओवर फेंकने आए संदीप शर्मा। संदीप शर्मा ने पहले शुरुआती 2 गेंदे वाइड फेंकी। इसके बाद पहली गेंद उन्होंने डॉट फेंकी। इसके बाद धोनी ने संदीप शर्मा को लगातार दो छक्के जड़े। अंतिम तीन गेंदों पर चेन्नई सुपर किंग्स को 7 रनों की दरकार थी लेकिन संदीप शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स को जीत दर्ज करवाई।

संदीप शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें उनकी नवजात बेटी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनकी गेंदबाज़ी का लुफ्त उठा रही है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘जब वो अपने पिता को टीवी में देख रही है। Daddy’s Girl’

यह रही वीडियो:

इसी के साथ संदीप शर्मा ने मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके IPL में कप्तान के रूप में CSK के लिए 200वें मैच को लेकर बधाई दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनको महेंद्र सिंह धोनी को गेंदबाजी करते हुए काफी सम्मानित महसूस हो रहा है।

संदीप शर्मा ने मुकाबले के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर साझा की और उसके कैप्शन में लिखा कि, ‘महेंद्र सिंह धोनी पाजी को उनके CSK के कप्तान के रूप में 200वें मुकाबले को लेकर ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे काफी सम्मानित महसूस हो रहा है कि मैंने उनको गेंदबाज़ी की और उनके साथ फील्ड में समय बिताया। #dreamcometrue।’

close whatsapp