'उनके बॉलिंग एक्शन में बदलाव....'- जसप्रीत बुमराह को लेकर इयान बिशप ने दिया हैरान कर देने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उनके बॉलिंग एक्शन में बदलाव….’- जसप्रीत बुमराह को लेकर इयान बिशप ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला सितंबर 2022 में खेला था।

Jasprit Bumrah Ian Bishop (Photo Source: Twitter)
Jasprit Bumrah Ian Bishop (Photo Source: Twitter)

भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला सितंबर 2022 में खेला था। पीठ के चोट के चलते बुमराह लंबे समय से एक्शन से बाहर हैं। जसप्रीत बुमराह हाल ही में पीठ की सर्जरी से गुजरे हैं। लेकिन मैदान में वह कब तक वापसी कर पाएंगे? इसे लेकर अब तक BCCI द्वारा कोई भी अपडेट सामने नहीं आई हैं।

लेकिन आगामी वनडे वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी पर सवाल उठते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि लंबे ब्रेक के बाद सीधा वर्ल्ड कप खेलना उनके लिए मुश्किल हो सकता है। इसी बीच जसप्रीत बुमराह को लेकर इयान बिशप ने बड़ा बयान दिया है।

हर गेंदबाज अपना अलग एक्शन तैयार करते हैं- इयान बिशप

जसप्रीत बुमराह जब ब्रेक के बाद जब वापसी करेंगे तो उनके बॉलिंग एक्शन में बदलाव देखने को मिल सकता है। लेकिन इयान बिशप का मानना है कि जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन में बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। और वह उसी तरह वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। जिस तरह से मार्क वुड वापसी करते हुए नजर आए हैं।

इयान बिशप ने PTI पर बात करते हुए कहा, ‘हर किसी के पास एक अलग तरीका होता है कैसे वह अपना एक्शन तैयार कर सकते हैं। जसप्रीत बुमराह अन्य लोगों की तुलना में काफी अलग हैं। यह कठिन हैं कि आप कैसे बदलते हैं? मिकी होल्डिंग मेरे लिए एक पिता समान हैं।’

इयान बिशप ने आगे कहा, ‘और मुझे पता है कि उन्होंने मार्क वुड से रनअप को बढ़ाने के बारे में बात की थी ताकि छोटे रन की तुलना में उनके शरीर पर बल को कम किया जा सके। मार्क ने ऐसा किया है और ऐसा लगता है कि, उसने उनकी सहायता की है। इसलिए जसप्रीत अपना रास्ता खोज रहे हैं। मुझे नहीं लगता आप उसका एक्शन बदलने के बारे में सोचेंगे।’

चोट के चलते जसप्रीत बुमराह आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा नहीं है। मुंबई इंडियंस को पहले दो मुकाबलों में करारी हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन टीम ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।

close whatsapp