PAK vs NZ Match Prediction- Who will win today’s 2nd T20I match between पाकिस्तान और न्यूजीलैंड?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 15 अप्रैल को खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 15, 2023 1:01 pm

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में 88 रनों से शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 182 रन लगाए थे।
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 15.3 ओवरों में 94 रनों पर ऑलआउट हो गई। हारिस रऊफ ने 3.3 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 मुकाबले में वापसी करना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान इस जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड-, दूसरा टी-20
दिन और समय- 15 अप्रैल, रात 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव एप
(PAK vs NZ) पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Probable Paying XI) संभावित प्लेइंग 11:
पाकिस्तान (Pakistan):
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, सईम अयूब, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हरिस रऊफ, जमान खान।
न्यूजीलैंड (New Zealand):
टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, रचिन रविंद्र, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, बेन लिस्टर।
(PAK vs NZ) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में विकेट हाल के दिनों में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है। तेज गेंदबाज को नई गेंद से कुछ मदद मिलने की संभावना है, लेकिन अन्यथा बल्लेबाज परिस्थितियों का फायदा उठाने और बड़े रन बनाने की कोशिश करेंगे। एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती हैं। टॉस जीतने वाले कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए नजर आएंगे।
PAK vs NZ Probable Best Performers (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी):
संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज:
फखर जमान:
फखर जमान पाकिस्तान सुपर लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थी। फखर जमान ने 13 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतकीय पारी के बल पर 429 रन बनाए थे। पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ फखर जमान ने 34 गेंदो में 47 रनों की पारी खेली थी। दूसरे टी-20 मैच में भी फखर जमान शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए बड़ी पारी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज:
हरिस रऊफ:
न्यूजीलैंड के खिलाफ हरिस रऊफ ने 3.3 ओवरों मे 18 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। हरिस रऊफ दूसरे टी-20 मैच में भी यही फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच जीतते हुए नजर आएगी।