सिकंदर रजा की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सुनील गावस्कर, कहा- उन्होंने बहुत ही सोच समझ कर इस मैच में बल्लेबाजी की - क्रिकट्रैकर हिंदी

सिकंदर रजा की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सुनील गावस्कर, कहा- उन्होंने बहुत ही सोच समझ कर इस मैच में बल्लेबाजी की

सिकंदर रजा ने जो कैच लपके और जिस तरह से उन्होंने आकर पहली गेंद पर छक्का जड़ा वह शानदार था- सुनील गावस्कर

Sikandar Raza And Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)
Sikandar Raza And Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)

शनिवार को खेले गए पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ को 2 विकेट से हराया। पंजाब की इस जीत का सबसे बड़ा कारण सिकंदर रजा की बल्लेबाजी रही। उनकी शानदार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की।

बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बना सकी। लखनऊ की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी इस टीम के कप्तान केएल राहुल ने की। उन्होंने 56  गेंद पर 74 रनों की पारी खेली। उनके अलावा काइल मेयर्स ने 29 रन बनाए।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 19.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 161 रन बना कर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। पंजाब की ओर से सिकंदर रजा ने 41  गेंद पर 57 रन बनाया। उनके अलावा शाहरुख खान ने भी अच्छी पारी खेली और 10 गेंद पर 23 रन बनाए।

सुनील गावस्कर ने जमकर की शाहरुख खान की तारीफ

वहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने सिकंदर रजा की इस शानदार पारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कभी-कभी आप किसी खास गेंदबाज को टारगेट करते हो। उन्होंने क्रुणाल को टारगेट किया क्योंकि वह कभी-कभी प्रेडिक्टिबल हो जाते हैं। ऐसा ही हुआ भी जिसके लिए वह तैयार थे। इसलिए उन्होंने जगह बनाई और छक्के के लिए दो शॉट मारे। यह बहुत ही सोची समझी बल्लेबाजी थी। एक ऐसे गेंदबाज पर सोचा समझा हमला था जो काफी चालाक है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए उन्होंने शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए कहा कि, उन्होंने जो कैच लपके और जिस तरह से उन्होंने आकर पहली गेंद पर छक्का जड़ा वह शानदार था। सिकंदर रजा के अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने छोटी सी पारी में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। जिस तरह से उन्होंने कुछ शॉर्ट खेले, वह LSG को खेल से दूर ले गया। खासकर युधवीर सिंह ने जब दो विकेट चटकाए और पंजाब पर दवाब बनाया।

close whatsapp