IPL 2023: रद्द हुआ LSG और CSK के बीच होने वाला महामुकाबला, ये रही इसकी बड़ी वजह - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: रद्द हुआ LSG और CSK के बीच होने वाला महामुकाबला, ये रही इसकी बड़ी वजह

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला 4 मई को खेला जाने वाला था।

LSG vs CSK (Photo Source: Twitter)
LSG vs CSK (Photo Source: Twitter)

आईपीएल के 16वें सीजन में एक से बढ़कर एक धमाकेदार मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस सीजन का पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया, जिसमें चेन्नई ने 8 रनों से शानदार जीत हासिल की। लेकिन इसी बीच आईपीएल के एक आगामी मुकाबले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल आईपीएल के इस सीजन में 4 मई का महामुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला था। लेकिन अब यह मुकाबला तय दिन से एक दिन पहले खेला जाएगा।

इस कारण एक दिन पहले होगा LSG और CSK के बीच मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मुकाबले वाले दिन 4 मई को लखनऊ नगर निगम चुनाव आयोजित किया जाएगा। जिसके चलते ही दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को पुननिर्धिारित कर दिया गया है।

चुनाव का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सकें इसलिए आईपीएल प्रबंधन ने लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच को 3 मई को आयोजित करने का फैसला लिया है। मैच 3 मई को दोपहर 3ः30 बजे से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें लखनऊ नगर निगम चुनाव दो भागों में आयोजित किए जा रहे हैं, पहला चुनाव 4 मई और दूसरा 11 मई को होगा। चुनाव के बाद 13 मई को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा लखनऊ का अगला मुकाबला

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इस वक्त 5 मैचों में 3 जीत और 6 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। लखनऊ को पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन टीम अगले मुकाबले में वापसी करते हुए नजर आ सकती है।

लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ जयपुर में होगा। वहीं बात चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की करें तो बैंगलोर के खिलाफ जीत के बाद CSK पॉइंट्स टेबल में 6 अंको के साथ तीसरे पायदान पर है। चेन्नई का अगला मुकाबला 21 अप्रैल को चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेला जाएगा।

close whatsapp