RCB को हराने के बाद धोनी ने दिया बड़ा बयान, कहा- मैं विकेट के पीछे से हमेशा ही.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB को हराने के बाद धोनी ने दिया बड़ा बयान, कहा- मैं विकेट के पीछे से हमेशा ही….

चेन्नई ने अपने आखिरी मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ 8 रनों से जीत दर्ज की।

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16 वें सीजन के 24 वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से हुआ। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम ने बैंगलोर की टीम को 8 रनों से मात दी। दरअसल पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 226 रन बनाए। चेन्नई की ओर से शिवम दुबे और डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली।

वहीं 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी पारी कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने खेली। वहीं विराट कोहली मात्र 6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।

युवा गेंदबाजों के लिए ओस में गेंदबाजी करना बेहद मुश्किल- महेंद्र सिंह धोनी 

वहीं इस मैच के बाद CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, यह युवाओं के लिए मुश्किल होता है खासकर तब जब मैदान पर काफी ओस हो। लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत की। ब्रावो एक स्पेशलिस्ट हैं। उनके अंडर में गेंदबाजों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह टीम गेम है। कोच, बॉलिंग कोच और सीनियर खिलाड़ी उनका मार्गदर्शन करते हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जब आप 220 के स्कोर के आसपास रहते हैं तो बल्लेबाजों को लगातार आक्रामक खेलना होता है। मैं विकेट के पीछे से इसे बेहतर देख सकता हूं कि कब क्या बदलाव आता है। मैं हमेशा यह सोचता हूं कि परिणाम के बारे में सोचने के बजाय हमें इस बारे में सोचना चाहिए कि क्या किया जाना चाहिए।

वहीं शिवम दुबे की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि, वह एक क्लीन हीटर है। हालांकि तेज गेंदबाजों के खिलाफ वो संघर्ष करते हैं लेकिन वह स्पिनर्स के खिलाफ वह क्लीन हीट लगाते हैं। हमने उनके लिए कुछ प्लान बनाए थे लेकिन जब वह कैंप में आए तो वो चोटिल थे। ऐसे में हम उनके साथ कुछ काम नहीं कर सके। हम उसे बस मार्गदर्शन कर सकते हैं लेकिन उसे बस खुद पर ज्यादा भरोसा रखना होगा।

close whatsapp