Happy Birthday IPL: 18 अप्रैल 2023 को 16 साल का हुआ IPL, जानें टूर्नामेंट के बारे में कुछ अमेजिंग फैक्ट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Happy Birthday IPL: 18 अप्रैल 2023 को 16 साल का हुआ IPL, जानें टूर्नामेंट के बारे में कुछ अमेजिंग फैक्ट 

18 अप्रैल 2008 को शुरू हुआ था आईपीएल

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)
IPL Trophy (Image Credit- Twitter)

Happy Birthday IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को शुरू हुए आज 18 अप्रैल 2023 को 16 साल पूरे गए हैं। बता दें कि टूर्नामेंट की शुरूआत 18 अप्रैल 2008 को हुई थी, और टूर्नामेंट को सबसे पहले राजस्थान राॅयल्स ने जीता था। दूसरी ओर आपको इस टूर्नामेंट के बारे में बताएं तो यह उस समय के बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ललित मोदी की खोज थी, वे जानते थे कि भारत में क्रिकेट का मार्केट कितना बड़ा है।

तो वहीं अभी टूर्नामेंट के 16 साल के इतिहास बहुत कुछ बदल गया व नया है। पहले टूर्नामेंट में 8 टीमें होती थी, तो अब 10 टीमें खेल रही है, और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि भविष्य में और टीमें जुड़ सकती हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको टूर्नामेंट के कुछ अमेजिंग फैक्ट बताने जा रहे हैं।

दूसरी ओर आपको टूर्नामेंट के पहले मैच में के बारे में बताएं तो यह साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राॅयल चैलेंर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था, जिसमें कोलकाता की कमान सौरव गांगुली तो बैंगलोर की कमान राहुल द्रविड़ संभालते हुए नजर आए थे।

तो पहले मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम ने इतिहास रचते हुए 73 गेंदों में 158* रनों की नाबाद पारी खेल, टूर्नामेंट को एक रोमांचक शुरूआत दी थी। तो आइए जानते हैं आईपीएल के बारे में कुछ अमेजिंग फैक्ट-

आईपीएल के कुछ अमेजिंग फैक्ट

1. साल 2022 में आईपीएल के मीडिया राइट्स 2023 से 2027 तक के लिए रिकाॅर्ड 6 बिलियन डाॅलर (48,390.32 करोड़ रूपए) में बिके थे, जिसने आईपीएल को विश्व में सबसे बड़ी दूसरी स्पोर्ट्स लीग बना दिया था।

2. बता दें कि प्रति मैच वैल्यू के हिसाब से दूसरे नंबर पर आईपीएल के मैच आते हैं। इससे पहले अमेरिका की नेशनल फुटबाॅल लीग (NFL) के ही मैच हैं।

3. जियो सिनेमा पर IPL 2023 को शुरूआती हफ्ते में 1.47 बिलियन व्यूज मिले थे, जो टी-20 विश्व कप 2022 के पूरे डिजिटल व्यूज से अधिक है।

4. बता दें कि आईपीएल 2023 की एक शानदार तरीके से शुरूआत हुई, तो वहीं आरसीबी और सीएसके मैच को रिकाॅर्ड 2.4 करोड़ बार जियो सिनेमा पर देखा गया था।

5. साल 2013 में क्रिस गेल द्वारा खेली गई 175* की पारी, टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

6. राजस्थान रॉयल्स ने केवल दो मौकों पर आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया है, पहला उनका आईपीएल के पहले सीजन में था और दूसरा 2022 में (गुजरात टाइटन्स के खिलाफ)

7. सैम करन अपनी कप्तानी के डेब्यू में तीन विकेट लेने वाले एकमात्र कप्तान हैं (पंजाब के लिए आईपीएल 2023 में)

8. दिलचस्प बात यह है कि एक मैच में सबसे ज्यादा छक्कों की बारिश दो बार ही देखने (2018 और 2023) को मिली है और यह चेन्नई और बैंगलोर के मैच में लगे थे।

9. आईपीएल के प्रसारण अधिकार 48390.32 करोड़ रूपए (टीवी और डिजिटल) में लिए बेचे गए थे, जिसका मतलब है प्रति मैच की वैल्यू लगभग 87.69 लाख।

10. आईपीएल के इतिहास में चेन्नई ने सबसे कम बार (3 बार) अपना कप्तान बदला है, वहीं सबसे ज्यादा बार (14 बार) पंजाब ने कप्तान बदला है।

11.आईपीएल के इतिहास में पहली बार चार खिलाड़ी 16 करोड़ से ज्यादा में खरीदे गए (आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में- सैम करन, कैमरन ग्रीन, बेन स्टोक्स, निकोलस पूरन)

12. गुजरात टाइटंस पहले आईपीएल सीजन में खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है।

13. चेन्नई ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान टीम के सामने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

14. आईपीएल 2014 में, केकेआर ने लगातार 14 मैच जीते, जो आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा एक साथ जीते जाने वाले मैचों में सबसे अधिक है।

15. भुवनेश्वर कुमार ने अब तक आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक (1501) डॉट गेंदें फेंकी हैं। (18 अप्रैल, 2023 तक)

16. आईपीएल 2023 में, वेंकटेश अय्यर 15 साल के लंबे सूखे को तोड़कर केकेआर के लिए शतक बनाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने। बता दें कि उनसे पहले ब्रेंडन मैकुलम टूर्नामेंट के पहले सीजन में केकेआर के लिए पहला शतक लगाया था।

close whatsapp