'वह सिर्फ डगआउट में बैठते हैं और..'- साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने पृथ्वी शॉ को लेकर कह दी बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वह सिर्फ डगआउट में बैठते हैं और..’- साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने पृथ्वी शॉ को लेकर कह दी बड़ी बात

पृथ्वी शॉ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में शून्य पर विकेट गंवा बैठे थे।

Prithvi Shaw (Photo Source: Twitter)
Prithvi Shaw (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स को लगातार पांच मुकाबलों में करारी हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स अगला मुकाबला 20 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। टीम इस मैच में वापसी जरूर करना चाहेगी।

पृथ्वी शॉ का खराब फॉर्म इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिरदर्द बना हुआ है। पृथ्वी शॉ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतर रहे हैं लेकिन अब तक एक भी बड़ी और अच्छी पारी खेल पाने में नाकामयाब रहे हैं। इसी बीच पृथ्वी शॉ के खराब फॉर्म पर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी शॉन पोलॉक ने बड़ा बयान दिया है।

पृथ्वी शॉ के खराब फॉर्म पर शॉन पोलॉक ने कही यह बात

पृथ्वी शॉ RCB के खिलाफ पिछले मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए थे। साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी शॉन पोलॉक ने पृथ्वी शॉ के खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए क्रिकबज पर कहा, ‘पृथ्वी शॉ स्ट्रगल कर रहे हैं। हमने आज रात देखा कि चहल ने अपने ओवर समाप्त किए, पाडिक्कल अंतिम पांच के लिए आए।’

शॉन पोलॉक ने आगे कहा, ‘पृथ्वी बस डगआउट में बैठते हैं और फिर पैड लगाते हैं और बल्लेबाजी करने के लिए उतर जाते हैं। आप कभी-कभी महसूस करते हैं कि एक बल्लेबाज के रूप में उन्हें खेल में थोड़ा सा घुसने की जरूरत है। यदि आप दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे हैं तो उसे कुछ ओवरों के लिए लाने की कोशिश करें। ऐसा लगता है जैसे वह अभी फंस गया है।’

पृथ्वी को अपने फील्डिंग पर काम करना चाहिए- माइकल वॉन

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन भी पृथ्वी शॉ को डगआउट में बैठा हुआ देख नाराज है। उन्होंने कहा,  ‘मुझे लगता है पृथ्वी शॉ को बहुत ठेस पहुंची है, क्योंकि वह डगआउट में बैठने वाले खिलाड़ी है। एक युवा व्यक्ति के रूप में उन्हें रिकी पोंटिंग के साथ अपनी फील्डिंग पर सख्त काम करना चाहिए। उन्हें रिकी पोंटिंग से कहना चाहिए था कि उन्हें एक अच्छा फील्डर बनना है। इसलिए मैं डगआउट में नहीं बैठूंगा।’

माइकल वॉन ने पृथ्वी शॉ के बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा, ‘पृथ्वी शॉ अपने अजीबो-गरीब शॉट से सभी का ध्यान खींच रहे हैं। लेकिन यह साफ है कि उनके साथ कुछ दिक्कत हो रही है। विपक्ष पहले से जान गए हैं कि अगर आप उनके खिलाफ थोड़ा गति डालेंगे तो वह फुटवर्क नहीं कर पाएंगे।’

 

close whatsapp