PBKS vs RCB: इधर जितेश शर्मा DRS का इंतजार कर रहे हैं और उधर कोहली और मैक्सवेल स्टोन पेपर सिजर खेल रहे हैं, देंखे वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

PBKS vs RCB: इधर जितेश शर्मा DRS का इंतजार कर रहे हैं और उधर कोहली और मैक्सवेल स्टोन पेपर सिजर खेल रहे हैं, देंखे वीडियो 

आरसीबी ने 24 रनों से मैच को अपने नाम किया

Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore (Image Credit- Twitter)
Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, PBKS vs RCB: आईपीएल के जारी सीजन का 27वां मैच आज 20 अप्रैल, गुरूवार को पंजाब किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। बता दें कि मैच में आरसीबी ने पंजाब को 24 रनों से हरा दिया है।

तो वहीं जब पंजाब किंग्स बैंगलोर से मिले 175 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी तो इस दौरान एक घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। बता दें कि मैच में हर्षल पटेल की एक फुल टाॅस गेंद को स्ट्राइक पर मौजूद जितेश शर्मा नहीं समझ पाए, और गेंद उनके पैड पर लेग स्टंम्प के आस-पास लगती है।

लेकिन वह ऑनफील्ड अंपायर के फैसले को चैलेंज करते हैं। तो वहीं जब रिव्यू चल रहा होता है, तो इस दौरान आरसीबी के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और विराट कोहली स्टोन पेपर सिजर खेलते हुए पाए जाते हैं।

देंखे वायरल वीडियो

https://twitter.com/cricmohit01/status/1649089812371247104?s=20

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स मैच का हाल:

बता दें कि मैच में सैम करन ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए हैं। आरसीबी की ओर से पहले विकेट के लिए विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बीच शानदार शुरूआत देखने को मिली, दोनों ने पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़े।

इसके बाद विराट 59 तो फाफ 84 रन बनाकर आउट हुए और महिपाल लोमरोर 7 व शाहबाज अहमद 5 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी ओर आपको पंजाब की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो हरप्रीत बरार को दो और अर्शदीप सिंह व नाथन एलिस ने एक-एक विकेट मिला है।

दूसरी तरफ आरसीबी से मिले 175 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 150 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच को 24 रन से गंवा दिया। पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी प्रभसिमरन सिंह ने खेली, तो जितेश शर्मा ने 41 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका और मैच को टीम ने गंवा दिया।

close whatsapp