अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की विराट कोहली के साथ स्पेशल तस्वीर, पूरा परिवार दिखा एक साथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की विराट कोहली के साथ स्पेशल तस्वीर, पूरा परिवार दिखा एक साथ

इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने परिवार के साथ नजर आ रहें हैं।

Virat Kohli And Anushka Sharma (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli And Anushka Sharma (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं फैंस को भी दोनों के लेटेस्ट पोस्ट का काफी इंतजार रहता है।

दरअसल अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें इस वायरल तस्वीर में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और उनकी फैमिली के साथ नजर आ रही है। बता दें कि, अनुष्का शर्मा ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के स्टोरी में शेयर की।

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की स्पेशल तस्वीर 

बता दें इस तस्वीर में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और अपने परिवार के साथ नजर आ रहें हैं। विराट कोहली इस तस्वीर में टीशर्ट, जीन्स और कैप में तो वहीं अनुष्का शर्मा व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं विरूष्का की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

गौरतलब है कि, हाल ही में अनुष्का शर्मा RCB को सपोर्ट करने के लिए पंजाब के मोहाली स्टेडियम में मौजूद थी। विराट कोहली जहां अपने शानदार बल्लेबाजी के कारण अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

वहीं अगर आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो यह टीम अब तक 6 मैच खेल चुकी है। जिसमें 3 मैच में जीत तो वहीं 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो यह टीम पांचवें स्थान पर है। वहीं हाल ही में खेले गए मैच में विराट कोहली लंबे समय बाद कप्तानी करते नजर आए थे। बता दें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना अगला मैच अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

close whatsapp