आखिरी ओवर में गिरे लगातार 4 विकेट से पलटा खेल, जीता हुआ मैच हारी केएल राहुल की LSG
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 रनों से मात दी।
अद्यतन - अप्रैल 22, 2023 8:03 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 रनों से जबरदस्त मात दी। बता दें, 18 ओवर तक ऐसा लग रहा था कि लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगी लेकिन मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा के बेहतरीन ओवर्स की बदौलत GT ने इस मैच में जीत दर्ज की।
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने 50 गेंदों में दो चौके और 4 छक्कों की मदद से 66 रन की बहुमूल्य पारी खेली। रिद्धिमान साहा ने 37 गेंदों में छह चौकों की मदद से 47 रन बनाए। विजय शंकर ने 10 रन का योगदान दिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट झटके। मार्कस स्टोइनिस ने 3 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट हासिल किए। नवीन उल हक और अमित मिश्रा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
गुजरात टाइटंस ने LSG को दी 7 रनों से मात
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। केएल राहुल ने इस मैच में 61 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 68 रन की पारी खेली। इस धीमी पिच में उनकी यह पारी की कई लोगों ने जमकर आलोचना भी की। क्रुणाल पांड्या ने 23 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन का योगदान दिया। काइल मेयर्स ने 19 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस की ओर से रोहित शर्मा ने 3 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके जबकि नूर अहमद ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। राशिद खान ने एक विकेट हासिल किया। बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी। टीम के मात्र तीन ही विकेट गिरे थे। कप्तान केएल राहुल क्रीज पर मौजूद थे।
गुजरात टाइटंस की ओर से यह ओवर फेंकने आए मोहित शर्मा ने इसमें मात्र 4 रन दिए और दो विकेट झटके। इसी के साथ इस ओवर में कुल 4 गेंदों में 4 विकेट गिरे जिसमें से 2 रनआउट भी थे। मोहित शर्मा को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।
#KLRahul𓃵 Why you didn't tried to hit the boundaries between 14 to 17th overs n playing dot balls, when 8 wickets were in hand incl stonish and pooran. You are poorest finisher bcz u r technical batsman not powerhitter, u need to understand it, so never take the game till end.
— CA LOKESH POKHARNA (@CALOKESHPOKHAR1) April 22, 2023
"Strike rate is overrated"
Lord as well as GOAT @klrahul 🙌🙌#KLRahul #KLRahul𓃵 #LSGvGT— Firoz (@imfiiroz) April 22, 2023
Management lesson by today's inning-
"Never delay your plans for the end which are executable and achievable now "
— Harshit (@TweeTopper) April 22, 2023
GT defended 30 runs in the last 6 overs and won the match by 7 runs. This is historical stuff!@IPL @gujarat_titans #GTvsLSG #AavaDe #GujaratTitans
— Adv. Pradeep Jadhav (Patil) (@imPradeepJadhav) April 22, 2023
From losing stage to winning. Great comeback by the #GujaratTitans. Especially the last 6 overs the way they bowled 🔥#LSGvGT #IPL2023
— Gulte (@GulteOfficial) April 22, 2023
If he comes to bat it would be Easy win for LSG😆 what you guys think?? #LSGvGT #gambhir #shami #Mohitsharma #GujaratTitans #IPL2O23 #KLRahul𓃵 #AveshKhan pic.twitter.com/AU1RT9B9i3
— PADAKANTI SHIVARAM (@PADAKANTISHIVA9) April 22, 2023
17 cr 🤣🤣🤣
Ipl is scripted at its best#LSGvGT #IPL2O23 #GujaratTitans #LucknowSuperGiants @klrahul @LucknowIPL @gujarat_titans pic.twitter.com/mZQbQij8iK— Yeshwanth Chowdary (@_Yeshwanth_nani) April 22, 2023
https://twitter.com/Cricketmood/status/1649779723294355456?s=20
Mohit Sharma makes impossible thing as possible for GT
DEFENDED 12 runs in 6 balls-4 wickets in last over and conceeded only 4 runs#GTvsLSG #KLRahul𓃵 #GujaratTitans @gujarat_titans @IPLpic.twitter.com/9S7wE5cNNp— Krishna KJ (@KrishnaKJ18) April 22, 2023
#VijayShankar should be the Man of the match today!!
Had he not dropped #KLRahul , Lucknow would have won this match!! 😁😁#KLRahul𓃵 #LucknowSuperGiants #GujaratTitans
— JD (@rarefossil) April 22, 2023