PAK vs NZ, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पांचवा मुकाबला 24 अप्रैल को खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 23, 2023 6:03 अपराह्न

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवा मुकाबला 24 अप्रैल को पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 20 अप्रैल को खेला गया थ। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए थे। लेकिन फिर भारी बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा था।
पाकिस्तान ने सीरीज के पहले दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन न्यूजीलैंड ने फिर तीसरे मैच में पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए 4 रनों से जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच सीरीज इस वक्त 2-1 पर है। पाकिस्तान पांचवा टी-20 जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी वहीं न्यूजीलैंड मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, पांचवा टी-20
दिन और समय- 24 अप्रैल, रात 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव एप
(PAK vs NZ) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच टी-20 मैचों के लिए एक लोकप्रिय स्थल है। यहां की पिच आमतौर पर तटस्थ होती है और बल्ले और गेंद दोनों के लिए संतुलित होती है। हालांकि पिच पर स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150-170 है जो यह दर्शाता है कि यह बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
(PAK vs NZ) पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Head to Head) हेड टू हेड:
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 33 टी-20 मैच खेले गए हैं। जिसमें न्यूजीलैंड ने 12 और पाकिस्तान ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है।
(PAK vs NZ) पाकिस्तान और न्यूजीलैंड फुल स्कॉवड:
पाकिस्तान (Pakistan):
बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, सईम अयूब, शान मसूद, फहीम अशरफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मुहम्मद नवाज, शादाब खान, हरिस रऊफ, इहसानुल्लाह, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, जमान खान।
न्यूजीलैंड (New Zealand):
चाड बोवेस, मार्क चैपमैन, विल यंग, कोल मैकौंची, डेरिल मिचेल, हेनरी शिप्ली, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, डेन क्लिवर, टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), एडम मिल्ने, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिक्नर, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी।
(PAK vs NZ) पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
पाकिस्तान (Pakistan):
सईम अयूब, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, फहीम अशरफ, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), जमान खान, हरिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
न्यूजीलैंड (New Zealand):
चाड बोवेस, विल यंग, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, कोल मैकौंची, हेनरी शिप्ली, टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), बेन लिस्टर, मैट हेनरी।
(PAK vs NZ Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
मार्क चैपमैन:
मार्क चैपमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में 42 गेंदो में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली थी। रावलपिंडी के मैदान में मार्क चैपमैन वापस से अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज:
हरिस रऊफ:
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हरिस रऊफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। चौथे टी-20 मैच में हरिस रऊफ ने 3.5 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया था। सीरीज में अब तक हरिस रऊफ 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। पांचवे टी-20 मैच में भी हरिस रऊफ शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच-
न्यूजीलैंड पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।