'कोलकाता में छक्कों की बारिश' अजिंक्य रहाणे और शिवम दूबे के तूफान की बदौलत CSK ने KKR के सामने बनाया रिकाॅर्ड टोटल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘कोलकाता में छक्कों की बारिश’ अजिंक्य रहाणे और शिवम दूबे के तूफान की बदौलत CSK ने KKR के सामने बनाया रिकाॅर्ड टोटल 

रहाणे और दूबे ने तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 85 रन जोड़े 

Ajinkya Rahane and Shivam Dubey (Image Credit- Twitter)
Ajinkya Rahane and Shivam Dubey (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, KKR vs CSK: आईपीएल के जारी सीजन में आज खेले जा रहे चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 33वें मैच में छक्कों की बारिश देखने को मिली है। बता दें कि ईडेन गार्डन पर खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई ने अजिंक्य रहाणे और शिवम दूबे की आतिशी पारी की बदौलत केकेआर के सामने आईपीएल इतिहास का रिकाॅर्ड टोटल बनाया है।

गौरतलब है कि मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली धोनी एंड कंपनी ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए, जो चेन्नई का आईपीएल इतिहास में कोलकाता के खिलाफ बनाया गया, अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

तो वहीं इस मैच में चेन्नई के बल्लेबाजों की ओर से कुछ धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली, पहले दो ऋतुराज गायकवाड़ और डेवाॅन काॅन्वे ने पहले विकेट लिए 73 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरूआत दी, तो इसके बाद अजिंक्य रहाणे और शिवम दूबे ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

डेवाॅन काॅन्वे के 56 रनों पर आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे ने अपनी पावर हिटिंग शुरू की और 29 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली, तो वहीं 21 गेंदों में 50 रनों की पारी के दौरान शिवम दूबे ने 2 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के लगाए।

बता दें कि मैच में चेन्नई के बल्लेबाजों ने कुल 18 छक्के लगाए, जिस देखखर लग रहा था कि मानों ईडेन गार्डन पर छक्कों की बारिश हो रही है। तो वहीं टीम ने अंत में रवींद्र जडेजा के 8 गेंदों में 18 रनों की मदद से कुल 235 रन बनाए और कोलकाता के सामने जीत के लिए एक पहाड़ जैसा टारगेट रखा। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि चेन्नई से मिले इस विशाल लक्ष्य को कोलकाता टीम हासिल कर पाती है नहीं।

देंखे छक्कों की बारिश पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

close whatsapp