मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर अपने तरीके से दी बधाई, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर अपने तरीके से दी बधाई, आप भी देखें वीडियो

कई पूर्व और इस समय के खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर को सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी तरीके से जन्मदिन की बधाई दी।

Sachin Tendulkar (Pic Source-Twitter)
Sachin Tendulkar (Pic Source-Twitter)

आज यानी 24 अप्रैल को भारत के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें, कई पूर्व और इस समय के खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर को सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी तरीके से जन्मदिन की बधाई दी।

बता दें, सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन पर इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने पूर्व टीम के साथी को ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी। उन्होंने यह भी बताया कि सचिन तेंदुलकर के साथ बिताया हुआ समय उनको काफी अच्छा लगा और साथ ही उन्होंने गॉड ऑफ क्रिकेट से काफी कुछ सीखा।

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें लगभग सभी खिलाड़ी खास तौर पर कप्तान रोहित शर्मा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। रोहित ने कहा कि तेंदुलकर ने दुनिया के कई खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है और फ्रेंचाइजी की ओर से वो उनको ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहते हैं।

ये रही वीडियो:

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने वीडियो में कहा कि, ‘सचिन पाजी आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मुंबई इंडियंस के परिवार वालों की ओर से मैं आपको बधाई देना चाहता हूं। आपने दुनिया भर में कई खिलाड़ियों को प्रेरित किया है और टीम में आपके रहने से सभी को काफी अच्छा लगता है।’

टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने कहा कि, ‘जब आप उनसे पास आकर मिलते हैं तो एक अलग ही तरीके की खुशी रहती है। सचिन सर आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं यही दुआ करता हूं कि आप हमेशा अच्छी सेहत में रहे।’

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा कि, ‘मुझे अपनी पिच रिपोर्ट आपसे सुनने में काफी खुशी महसूस होती है। गोल्फ हो या कोई भी खेल आप सच में महान हैं। हैप्पी बर्थडे सचिन 50। यह आपके लिए काफी बड़ा नंबर है और मुझे काफी खुशी महसूस होती है कि मैं आपके साथ काफी अच्छा समय बिता पाया।’ इशान किशन ने कहा कि, ‘ सचिन सर आपको मैं जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहूंगा।’

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने कहा कि, ‘ सचिन सर उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनको मैंने अपने बचपन से बड़े होते खेलते हुए देखा है। हैप्पी बर्थडे सचिन सर।’ इन सबके अलावा कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी सचिन को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

close whatsapp