अर्जुन तेंदुलकर एक अतिरिक्त गेंदबाज हैं और उनसे चार ओवर नहीं करा सकते-टॉम मूडी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अर्जुन तेंदुलकर एक अतिरिक्त गेंदबाज हैं और उनसे चार ओवर नहीं करा सकते-टॉम मूडी

इस मुकाबले में कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन गेंद से कुछ खास नहीं रहा था।

Tom Moody And Arjun Tendulkar (Photo Source: Twitter)
Tom Moody And Arjun Tendulkar (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 35 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा। बता दें पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और गुजरात टाइटंस को यह टीम 200 के अंदर रोकने में असफल रही। बता दें गुजरात ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 207 रन बना डाले।

वहीं इसके जवाब में मुंबई इंडियंस का पलड़ा कमजोर दिखा और 20 ओवर में यह टीम 152 ही बना सकी और 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस मैच में मुंबई के गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने सिर्फ दो ओवर ही डाले। हालांकि इस मुकाबले में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और दो ओवर में 1 विकेट लेकर मात्र 9 रन ही दिए।

आप लालची हो जाते हैं और अतिरिक्त एक ओवर करवाने की सोचते हैं- टॉम मूडी 

वहीं अर्जुन तेंदुलकर को एक्स्ट्रा बॉलर के तौर पर शामिल करने पर सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व हेड कोच टॉम मूडी ने अपनी राय रखी है। ESPNCricinfo पर बातचीत करते हुए टॉम मूडी ने कहा कि, आप इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि तीसरा ओवर पूरा हो जाएगा। दरअसल आप लालची हो जाते हैं और आप सोचते हैं कि चलो कोशिश करते हैं और अतिरिक्त एक ओवर करवाने की सोचते हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि,अर्जुन तेंदुलकर ने अपना काम किया। वह अतिरिक्त गेंदबाज हैं और एक्स्ट्रा बॉलर को चार ओवर पूरे नहीं करने होते हैं। उन्होंने अच्छा योगदान दिया और 9 रन देकर एक भी चटकाए। लेकिन ग्रीन एक इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं और उन्होंने बहुत खराब गेंदबाजी की।

बता दें इस मुकाबले में कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन बल्ले से जरूर थोड़ा अच्छा रहा लेकिन गेंद से कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने इस मैच में दो ओवर डाले और 19.5 की इकनॉमी रेट से उन्होंने 39 रन दे डाले। उनकी ख़राब गेंदबाजी के कारण मुंबई की मुश्किलें बढ़ी और गुजरात टाइटंस ने बड़ी आसानी से 207 रन बना लिए।

close whatsapp