अपने 50वें जन्मदिन पर तमाम फैंस से प्यार मिलने के बाद सचिन तेंदुलकर ने शानदार तरीके से कहा सबको शुक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने 50वें जन्मदिन पर तमाम फैंस से प्यार मिलने के बाद सचिन तेंदुलकर ने शानदार तरीके से कहा सबको शुक्रिया

सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में कुल 200 टेस्ट मुकाबलों में 15,921 रन बनाए है। यही नहीं 463 वनडे में उन्होंने 18,426 रन जड़े।

Sachin Tendulkar (Photo Source: Twitter)
Sachin Tendulkar (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने 24 अप्रैल, 2023 को अपना 50वां जन्मदिन मनाया और कई फैंस और क्रिकेटर्स ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, आरपी सिंह, रोबिन उथप्पा सहित कई क्रिकेटर्स ने उन्हें जमकर बधाई दी। बता दें, सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में कुल 200 टेस्ट मुकाबलों में 15,921 रन बनाए है। यही नहीं 463 वनडे में उन्होंने 18,426 रन जड़े। दोनों ही प्रारूपों में सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा रन है।

जब सचिन तेंदुलकर को उनके फैंस ने उनके जन्मदिन पर बधाई दी तब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भी अपने तरीके से सबको शुक्रिया कहा। तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक ट्वीट किया जिसके जरिए उन्होंने अपने दिल की बात सबके सामने रखी।

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया कि, ‘कई ट्रॉफी के साथ सभी लोगों ने मुझे काफी ढेर सारा प्यार दिया और मैदान पर भी सब लोग मेरे साथ रहे। मेरे साथ सभी का आशीर्वाद रहा और आज जब मैं अपना 50वां जन्मदिन मना रहा हूं तब मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि आज भी लोग मुझे इतना प्यार करते हैं। मेरे पास अपनी बात को जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है। मुझे कई लोगों ने काफी अच्छी तस्वीरें, वीडियो और संदेश भेजा। मैं 50 साल का नहीं हुआ हूं- मैं अभी भी 25 साल का हूं और 25 साल का मेरे पास अनुभव है।’

अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू को लेकर सचिन तेंदुलकर ने कही यह बात

बता दें, सचिन तेंदुलकर के इस साल के जन्मदिन से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना IPL डेब्यू किया। अपने बेटे को बधाई देने के लिए सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि, ‘अर्जुन आज आप अपने क्रिकेटर के रूप में एक नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। आपके पिता होने के नाते जिन्होंने इस खेल को हमेशा ही काफी प्यार किया है वो आगे भी इसको प्यार करते रहेंगे।

मैं बस यही कहना चाहूंगा कि आपने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है और आगे भी आप ऐसे ही मेहनत करते रहें। यह एक अच्छे सफर की शुरुआत है ऑल द बेस्ट।’

close whatsapp