विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर माइकल वॉन का बड़ा बयान, कहा- सभी टीमें उनके खिलाफ सिर्फ...... - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर माइकल वॉन का बड़ा बयान, कहा- सभी टीमें उनके खिलाफ सिर्फ……

माइकल वॉन ने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि वह बॉउंड्री के बारे में ज्यादा सोचते हैं।

Michael Vaughan And Virat Kohli (Photo Source : Twitter)
Michael Vaughan And Virat Kohli (Photo Source : Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16 वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी विराट कोहली बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह RCB के दूसरे बल्लेबाज हैं जो इस सीजन अपनी टीम के लिए ज्यादा रन बना रहे हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में विराट कोहली के अलावा फाफ डु प्लेसिस का नाम शुमार है। इन दोनों RCB के खिलाड़ियों के अलावा किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन खास नहीं रहा है।

बता दें विराट कोहली अब तक 8 मैचों में 300 से भी जायदा रन बना चुके हैं। वहीं विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि कोहली स्पिनर्स के लिए ज्यादा बॉउंड्री लगाने की कोशिश करते हुए नहीं दिख रहे हैं।

स्ट्राइक रेट के कारण कई टीमें विराट के खिलाफ स्पिनर्स को आजमाएंगी- माइकल वॉन 

दरअसल क्रिकबज से बातचीत करते हुए माइकल वॉन ने कहा कि, उनकी स्ट्राइक रेट के कारण कई टीमें विराट के खिलाफ स्पिनर्स को आजमाएगी। मुझे लगता है कि स्पिनर्स के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 107 के पास का है। इसलिए ज्यादातर टीमें विराट के खिलाफ स्पिनर्स को ही आक्रमण पर लगाएगी और मिड विकेट पर तीन फील्डर रखेगी।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मुझे लगता है पॉवरप्ले खत्म होने के बाद उनका माइंडसेट कम से कम 18 वें ओवर तक बल्लेबाजी करने का होता है। मुझे नहीं लगता कि वह बॉउंड्री के बारे में ज्यादा सोचते हैं। दरअसल मुझे लगता है वह बॉउंड्री लगा सकते हैं, उनके पास इतनी स्किल, पावर और टाइमिंग है कि वह छक्का लगा सकते हैं।

वहीं RCB की मिडल आर्डर बैटिंग पर बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा कि, वह मिडिल आर्डर की छोटी-छोटी पारियों पर निर्भर नहीं रह सकते। विराट कोहली पहले नंबर 6 के बल्लेबाजों के लिए मेंटर की भूमिका निभाएंगे। ऐसा लगता है टीम को कुछ और जोखिम उठाने पड़ेंगे।

close whatsapp