RR बनाम CSK मैच के बाद धोनी ने दिया इमोशनल मैसेज, जयपुर के दर्शकों की भी आंखें हुई नम - क्रिकट्रैकर हिंदी

RR बनाम CSK मैच के बाद धोनी ने दिया इमोशनल मैसेज, जयपुर के दर्शकों की भी आंखें हुई नम

मुकाबला खत्म होने के बाद धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ इसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में अपनी 183 रनों की नाबाद पारी को याद किया।

MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

27 अप्रैल को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से मात दी। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह IPL का आखिरी सीजन हो सकता है। कई रिपोर्ट के मुताबिक इस सीजन के बाद महेंद्र सिंह धोनी एक खिलाड़ी के रूप में इस बेहतरीन टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। शायद यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर के अलावा जहां भी मुकाबला खेलने जा रही है वहां मेजबान टीम से ज्यादा CSK के फैंस जिनको येलो आर्मी भी कहा जाता है वो दिखाई दे रहे हैं।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी ऐसा ही देखने को मिला। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच को हार गए हो लेकिन यहां पर भी धोनी के ही फैंस नजर आए। मुकाबला खत्म होने के बाद धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ इसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में अपनी 183 रनों की नाबाद पारी को याद किया।

धोनी ने मुकाबले के बाद कहा कि, ‘सभी फैंस मेरा हर जगह पीछा कर रहे हैं। यह मेरे लिए बहुत ही खास जगह है क्योंकि मैंने अपना पहला वनडे शतक विजाड में जड़ा था। लेकिन 183 जो मैंने यहां पर बनाए थे वो पारी मेरे दिल के काफी करीब है। यह काफी अच्छा वेन्यू है। और यहां वापस आकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है।’

यह रही वीडियो:

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अभी तक 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज की है और तीन में उनको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी इतने ही मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की और तीन में उन्होंने हार झेली है। अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे स्थान पर।

close whatsapp