अंबाती रायडू की खराब बल्लेबाजी को देख सुनील गावस्कर ने लगाई थी उनकी जमकर क्लास, अब भारतीय क्रिकेटर ने शानदार तरीके से दिया अपना जवाब
अंबाती रायडू के लिए यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने इस सीजन में 8 मुकाबलों में 16.60 के औसत से मात्र 83 रन बनाए हैं।
अद्यतन - Apr 28, 2023 5:17 pm

27 अप्रैल को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से मात दी। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में अंबाती रायडू को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा लेकिन वो मात्र 2 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
अंबाती रायडू के लिए यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने इस सीजन में 8 मुकाबलों में 16.60 के औसत से मात्र 83 रन बनाए हैं। इस सीजन का उनका सर्वाधिक स्कोर 27* रन का रहा है। अंबाती रायडू की खराब बल्लेबाजी को देख अंबाती रायडू ने एक हैरान कर देने वाला बयान दिया था जिस पर अब भारतीय बल्लेबाज ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले को हारने के बाद सुनील गावस्कर ने कमेंट्री में कहा कि, ‘आपने ना तो फील्डिंग की। आप बस बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और बड़े शॉट को खेलना चाहा। ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप तुरंत बल्लेबाजी करने उतरे और बड़े शॉट खेलने लगे। हमने यही चीज पृथ्वी शॉ के साथ भी देखी। ना ही इन खिलाड़ियों ने फील्डिंग की और ना ही रन बनाए। रायडू ने मात्र 2 गेंद खेली और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।’
अंबाती रायडू ने दिया मुंहतोड़ जवाब
सुनील गावस्कर के इस बयान पर अब अंबाती रायडू ने काफी शानदार तरीके से उसका जवाब दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘जिंदगी और खेल में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। हमें बस सकारात्मक रहना चाहिए और कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इससे चीजें जरूर बदलेंगी। अगर हम मेहनत नहीं करेंगे तो रिजल्ट भी हमारे पक्ष में नहीं होगा। इसलिए हंसते रहे और मेहनत करते रहें।’
In life and sport ups and downs are a constant part. We need to be positive and keeping working hard and things will turn around.. results are not always a measure of our effort. So always keeping smiling and enjoy the process.. pic.twitter.com/1AYAALkGBM
— ATR (@RayuduAmbati) April 28, 2023
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 8 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उनको हार का सामना करना पड़ा। वहीं राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन में 8 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है और 3 में हार मिली है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स इस समय पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे पायदान पर।