PBKS vs LSG: मोहाली में हुई रनों की बारिश, लखनऊ ने बनाया आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर   - क्रिकट्रैकर हिंदी

PBKS vs LSG: मोहाली में हुई रनों की बारिश, लखनऊ ने बनाया आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर  

एलएसजी ने 20 ओवर में 257 रन बनाए

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants (Image Credit- IPL)
Punjab Kings vs Lucknow Super Giants (Image Credit- IPL)

IPL 2023, PBKS vs LSG: आईपीएल के जारी 16वें सीजन का 38वां मैच आज 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है।

हालांकि, सुपर जायंट्स की पारी के दौरान एक बार फिर टीम के कप्तान केएल राहुल सस्ते में आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। बता दें कि मैच में केएल राहुल 9 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए और अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान राहुल ने एक चौका और एक छक्का लगाया।

लेकिन टीम ने इतिहास रचते हुए आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए हैं। एलएसजी की ओर से ओपनर बल्लेबाजों ने शुरू से ही रनों की बारिश करना चालू किया।

कायल मेयर्स ने 24 गेंदों में 54, आयुष बडोनी ने 24 गेंदों में 43 तो मार्कस स्टोइनिस ने 40 गेंदों में 72 रनों की तूफानी पारी खेली। तो वहीं अंत में निकोलस पूरन के 19 गेंदों में 45 रनों की बदौलत टीम ने 250 से अधिक का स्कोर बनाने में कामयाब रही।

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए हैं। टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली है।

एलएसजी की ओर से कायल मेयर्स और मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी अर्धशतकीय पारियां खेली। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि लखनऊ से मिले 258 रनों के पहाड़ जैसे टारगेट को धवन एंड कंपनी हासिल कर पाती है या नहीं।

close whatsapp