PBKS vs LSG: लखनऊ के तूफान में उड़ा पंजाब, सुपर जायंट्स ने 56 रनों से दर्ज की बड़ी जीत  - क्रिकट्रैकर हिंदी

PBKS vs LSG: लखनऊ के तूफान में उड़ा पंजाब, सुपर जायंट्स ने 56 रनों से दर्ज की बड़ी जीत 

मार्कस स्टोइनिस ने 72 रन बनाने के अलावा 1 विकेट भी निकाला

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants (Image Credit- Twitter)
Punjab Kings vs Lucknow Super Giants (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, PBKS vs LSG: आईपीएल 2023 का 38वां मैच आज 28 अप्रैल, शुक्रवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में लखनऊ ने पंजाब को 56 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है।

गौरतलब है कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी और उसके बाद बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत मिली है। तो वहीं इस जीत के साथ लखनऊ 8 मैचों में पांच जीत और बेहतर रनरेट व 10 अंको के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच का हाल:

गौरतलब है कि मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और वो फैसला उनके लिए गलत साबित हुआ। मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का रिकाॅर्ड दूसरा सबसे बड़ा टोटल बना डाला, टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए।

केएल राहुल (12) को छोड़कर टीम के बाकी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, कायल मेयर्स ने 24 गेंदों में 54 रन, आयुष बडोनी ने 24 गेंदों में 43 रन, मार्कस स्टोइनिस ने 40 गेंदों में 72 रन तो निकोलस पूरन मे 19 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली।

साथ ही आपको पंजाब की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो राहुल चहर को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित रहे। मैच में कागिसो रबाडा को 2 विकेट और अर्शदीप सिंह, सैम करन व लियम लिविंगस्टोन को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद लखनऊ से मिले 258 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 19.5 ओवर में 201 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच को 56 रनों से गंवा दिया। पंजाब की ओर से सिर्फ अथर्व तायडे ही 66 रनों की बड़ी पारी खेल पाए व और कोई अन्य बल्लेबाजी बड़ी पारी खेलने में असफल रहा।

तो वहीं आपको लखनऊ की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो यश ठाकुर को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले, तो नवीन उल हक को 3, रवि विश्नोई को 2 और मार्कस स्टोइनिस को 1 सफलता मिली।

देंखे लखनऊ की जीत पर फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/arundhiman_/status/1652013712180379653?s=20

https://twitter.com/Aneesh_98/status/1652014763017375744?s=20

close whatsapp