‘सिलेक्शन मीटिंग में ऐसे कई ऐसे लोग मौजूद होते हैं जिन्हें वहां नहीं होना चाहिए’ टीम इंडिया की सिलेक्शन मीटिंग को लेकर बोले रवि शास्त्री
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद शास्त्री का कार्यकाल टीम इंडिया के साथ खत्म हो गया था
अद्यतन - Apr 29, 2023 4:04 pm

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद रवि शास्त्री का कोचिंग कार्यकाल टीम इंडिया के साथ खत्म हो गया था, और उसके बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल शुरू हुआ। तो वहीं शास्त्री के कार्यकाल के दौरान कई ऐसी घटनाएं घटित हुई कि जिसने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।
गौरतलब है कि उस समय के बीसीसीआई के अध्यक्ष और विराट कोहली के बीच मतभेद भी सामने आए थे, और विराट कोहली द्वारा टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद उनसे बिना पूछे वनडे की कप्तानी भी छीन ली गई थी। तो वहीं इसके कुछ समय बाद विराट ने टेस्ट कप्तानी को भी छोड़ने का फैसला किया।
लेकिन जब सौरल गांगुली से पूछा गया कि विराट से वनडे टीम की कमान वापस लेने का फैसला किसका था, तो उन्होंने कहा था कि इस बात का फैसला बीसीसीआई की एक मीटिंग में लिया गया था। तो वहीं अब शास्त्री ने इन मीटिंग को लेकर बड़ा ही चौंकाने वाला बयान दिया है।
शास्त्री ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि भारतीय टीम की सिलेक्शन मीटिंग को लेकर रवि शास्त्री ने ईएसपीए क्रिकइंफो पर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने कहा- मेरे पास मीटिंग को लेकर जीरो फर्स्ट-हैंड अनुभव है। मैं सात साल टीम का हिस्सा रहा था, मैं कभी भी टीम मीटिंग को लेकर उनके पास नहीं बैठा और ना ही मुझे इसके लिए बुलाया गया था।
शास्त्री ने आगे कहा- मुझे लगता है कि आप लंबे रन में टीम के खिलाड़ियों के साथ काफी लंबा समय बिताते हैं। यह महत्वपूर्ण है और कम से कम सुनने के लिए चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं और उनकी सोच क्या है यह जानने के लिए कि सही पक्ष क्या है।
शास्त्री ने आगे विराट की कप्तानी छिनने पर कहा- मुझे इसके बारे में जीरो आईडिया है कि यह कैसे शुरू हुआ और कैसे खत्म। और उस मीटिंग में कौन-कौन थे, पिछले तीन-चार सालों में ऐसे बहुत से लोग टीम सिलेक्शन मीटिंग में मौजूद होते हैं, जिन्हें वहां मौजूद नहीं होना चाहिए। यह बोर्ड के संविधान के खिलाफ है।