IPL: प्रीति जिंटा ने बनाए 120 आलू के पराठे, कहा कितना खाते हैं ये लड़के.. - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL: प्रीति जिंटा ने बनाए 120 आलू के पराठे, कहा कितना खाते हैं ये लड़के..

आईपीएल 2009 के दौरान की है ये घटना

Preity Zinta (Image Credit- Twitter)
Preity Zinta (Image Credit- Twitter)

भारत की इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 और मनोरंजक लीग है। बता दें कि अब यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग भी बन चुकी है, जिसके विश्व में ढेर सारे प्रशंसक मौजूद हैं।

तो वहीं लीग की शुरूआत से ही इसमें खेल और बाॅलीवुड का तड़का लगता आया है। बहुत से बाॅलीवुड सितारे आईपीएल टीमों के मालिक हैं। लेकिन इन सब में सबसे खास है प्रीति जिंटा जो पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स 11 पंजाब) की साल 2008 से को-ओनर बनी हुई हैं।

बता दें कि प्रीति बाॅलीवुड की भी एक मशहूर एक्ट्रेसेस रही हैं, जिनके फोटो और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। खासकर तब जब वह अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचती है।

तो वहीं अब प्रीति जिंटा ने क्रिकेट फैंस के साथ एक मजेदार किस्सा साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें आखिर क्यों 120 आलू के पराठे पंजाब टीम के खिलाड़ियों के लिए बनाने पड़े थे।

प्रीति को बनाने पड़े थे 120 आलू के पंराठे

बता दें कि आईपीएल 2009 की एक पुरानी मगर मजेदार बात को याद करते हुए स्टार स्पोर्ट्स को दिए बयान में प्रीति जिंटा ने कहा- मुझे उस समय पहली बार पता लगा कि ये लड़के कितना खाते हैं। हम उस समय दक्षिण अफ्रीका में थे, और खाने में उन्हें अच्छा आलू पराठा नहीं परोसा गया था।

तब मैंने टीम के खिलाड़ियों से कहा था कि मैं उन्हें आलू का पराठा बनाना सिखाऊंगी। इसके बाद टीम के लड़को ने मुझसे कहा कि मैं क्या उनके लिए आलू के पराठे बना सकती हूं?

तो मैंने कहा मैं उनके लिए आलू का पराठा बनाऊंगी, अगर वे अपना अगला मैच जीत जाते हैं। इसके बाद वे अपना अगला मैच जीत गए और फिर मैंने उन सभी के लिए 120 आलू के पराठे बनाए। उसके बाद मैंने कभी आलू के पराठे नहीं बनाए।

close whatsapp