युजी चहल ने किया रोहित शर्मा को जन्मदिन पर विश, तो हिटमैन की वाइफ ने लगा दी क्लास! - क्रिकट्रैकर हिंदी

युजी चहल ने किया रोहित शर्मा को जन्मदिन पर विश, तो हिटमैन की वाइफ ने लगा दी क्लास!

रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल इस समय जारी आईपीएल 2023 में MI और RR के लिए खेल रहे हैं।

Rohit Sharma, Yuzvendra Chahal and Ritika Sajdeh. (Image Source: Instagram)
Rohit Sharma, Yuzvendra Chahal and Ritika Sajdeh. (Image Source: Instagram)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल का ब्रोमांस जगहिर है। रोहित और चहल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींचते हुए नजर आते हैं, और फैंस दोनों के बीच की मजाकिया नोकझोंक के बड़े मजे लेते हैं।

हालांकि, यह हमेशा मजाक नहीं होता है, उन दोनों के बीच आपसी प्यार भी बहुत है, जिसका एक नमूना एक बार फिर रोहित शर्मा के जन्मदिन पर देखने को मिला। दरअसल, मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा 30 अप्रैल 2023 को 36 साल के हो गए हैं, और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट के ‘हिटमैन’ के लिए जन्मदिन पर बधाई संदेशो की बाढ़ ला दी हैं। हालांकि, सभी बधाई और शुभकामना संदेशो में जिस पोस्ट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, वो युजवेंद्र चहल की थी।

चहल ने एक खास पोस्ट के साथ रोहित को जन्मदिन की बधाई दी

दरअसल, युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट शेयर की, जिसे देख भारतीय कप्तान की पत्नी रितिका सजदेह चिढ़ गई। चहल ने रोहित के साथ दो तस्वीरें शेयर की, एक में वे दोनों अपनी-अपनी टीमों, MI और RR, की जर्सी में किसी बात पर जमकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में, हिटमैन यूजी को फूल देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन सबसे आकर्षक और दिल को पिघला देने वाला उनकी पोस्ट का कैप्शन था।

युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा के लिए बर्थडे पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: ‘पूरी दुनिया में मेरे पसंदीदा सबसे अच्छे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरी मार्गदर्शक, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, वह व्यक्ति जो मुझे पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हंसाता है को जन्मदिन की बधाई ❤️ 🎂 जन्मदिन मुबारक हो रोहित शर्मा।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के लेग-स्पिनर ने अपनी इस पोस्ट में रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह को भी टैग किया है, और उनके कमेंट तो सोशल मीडिया पर आग लगा दी है, क्योंकि यह पोस्ट अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है।  रितिका ने कमेंट बॉक्स में लिखा: ‘तुमने मेरे पति को चुराया है तो मेरा कैप्शन भी चुरा सकते हो।’

close whatsapp