सिकंदर रजा के आगे बेबस दिखे CSK के गेंदबाज, मैच हारने के बाद धोनी गुस्से को कंट्रोल करते आए नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

सिकंदर रजा के आगे बेबस दिखे CSK के गेंदबाज, मैच हारने के बाद धोनी गुस्से को कंट्रोल करते आए नजर

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की।

CSK vs PBKS (Photo Source: Twitter)
CSK vs PBKS (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का 41वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच एमए. चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवॉन कॉनवे के 92 रनों की नाबाद पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने सिकंदर रजा के शानदार फिनिशिंग पारी के दम पर 4 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक से चूके डेवॉन कॉनवे

पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉनवे के बीच पहले विकेट के लिए 86 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। गायकवाड़ ने 31 गेंदो में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली।

जिसके बाद शिवम दुबे ने 17 गेंदो में 28 रनों की पारी खेल अहम योगदान दिया। मोइन अली और रवींद्र जडेजा जैसे बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौटते दिखे। 20वें की पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा के (12 रन) पर आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए। धोनी ने पारी के आखिरी दो गेंदो पर शानदार छक्के जड़ टीम को 200 के स्कोर पहुंचा दिया। कॉनवे 52 गेंदो में 16 चौके और एक छक्के की मदद से 92 रनों पर नाबाद जरूर रहे लेकिन अपने शतक से चूक गए।

सिकंदर रजा ने खेली शानदार फिनिशिंग पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने CSK के खिलाफ अच्छी शुरूआत की। कप्तान शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। जिसके बाद तुषार देशपांडे ने पांचवे ओवर में शिखर धवन को (28 रन) पर आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई।

प्रभसिमरन सिंह अच्छी पारी खेलते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन वह पारी के 9वें ओवर में रवींद्र जडेजा के हाथों 42 रन पर आउट हो गए। जिसके बाद लियम लिविंगस्टोन ने 24 गेंदो में 40 रन और सैम करने ने 20 गेंदो में 29 रनों की पारी खेल बड़ा योगदान दिया।

जितेश शर्मा शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन 19वें ओवर में शेख रशीद कोअपना कैच दे बैठे, जिसके बाद उन्हें 21 रनों पर पवेलियन लौटना पड़ा। लेकिन फिर सिकंदर रजा ने आखिरी गेंद पर तीन रन लेकर टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई। तुषार देशपांडे के नाम 3 विकेट, रवींद्र जडेजा के नाम 2 विकेट और महिश तीक्षणा के नाम एक विकेट शामिल रहा।

पंजाब किंग्स के जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/mamun_tweets/status/1652673515441774592?s=20

https://twitter.com/sharma__here/status/1652673517329215491?s=20

https://twitter.com/SYEDASHEHLAAHM1/status/1652673592319000576?s=20

https://twitter.com/Helpingfriend35/status/1652673624204009472?s=20

 

close whatsapp