IPL 2023 Points Table अपडेट: RR vs MI मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: RR vs MI मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)
Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 42वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बोर्ड पर लगाए थे। यशस्वी जायसवाल ने 62 गेंदो का सामना करते हुए 16 चौके और 8 छक्को की मदद से 124 रनों की शानदार पारी खेली।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अरशद खान ने 3 ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किया। अरशद खान ने जोस बटलर को (18 रन), संजू सैमसन (14 रन) और शिमरन हेटमायर को (8 रन) पर पवेलियन भेजा। पीयूष चावला ने 2 विकेट वहीं जोफ्रा आर्चर और रिले मेरेडिथ के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को झटके जल्दी लगे जब कप्तान रोहित शर्मा  (3 रन) और इशान किशन (28 रन) पर पवेलियन लौट गए।

लेकिन फिर सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदो में 55 और कैमरून ग्रीन ने 26 गेंदो में 44 रनों की अहम पारी खेली। लेकिन मुंबई इंडियंस की जीत की कहानी टिम डेविड की फिनिशिंग पारी ने लिखी। टिम डेविड ने 14 गेंदो का सामना करते हुए 2 चौके और 5 छक्को की मदद से 45 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।

आईपीएल 2023 में 30 अप्रैल को हुए दो धमाकेदार मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज व पर्पल कैप की सूची की क्या स्थितियां हैं, आइए आपको बताते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

मुंबई इंडियंस से हार के बाद राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में एक पायदान नीचे गिरकर तीसरे पायदान पर आ गई है। मुंबई इंडियंस जीत के बाद 8 अंको के साथ सातवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद 10 अंको के साथ पांचवे पायदान पर आ गई है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 गुजरात टाइटंस 8 6 2 0 0 12 0.638
WWWLW
2 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 5 3 0 0 10 0.841
WLWLW
3 राजस्थान रॉयल्स 9 5 4 0 0 10 0.800
LWLLW
4 चेन्नई सुपर किंग्स 9 5 4 0 0 10 0.329
LLWWW
5 पंजाब किंग्स 9 5 4 0 0 10 -0.447
WLWLW
6 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 4 4 0 0 8 -0.139
LWWLW
7 मुंबई इंडियंस 8 4 4 0 0 8 -0.502
WLLWW
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 6 0 0 6 -0.147
LWLLL
9 सनराइजर्स हैदराबाद 8 3 5 0 0 6 -0.577
WLLLW
10 दिल्ली कैपिटल्स 8 2 6 0 0 4 -0.898
LWWLL

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

टीम खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 यशस्वी जायसवाल RR 428 9 268 47.56 124 159.7 56 18 1 3
2 फाफ डु प्लेसिस RCB 422 8 252 60.29 84 167.46 34 27 5
3 डेवॉन कॉनवे CSK 414 9 287 59.14 92 144.25 50 13 5
4 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 354 9 243 44.25 92 145.68 23 19 2
5 विराट कोहली RCB 333 8 234 47.57 82 142.31 31 11 5
6 शुभमन गिल GT 333 8 234 41.63 67 142.31 40 6 3
7 डेविड वॉर्नर DC 306 8 258 38.25 65 118.6 44 1 4
8 काइल मेयर्स LSG 297 8 185 37.13 73 160.54 26 20 4
9 वेंकटेश अय्यर KKR 296 9 199 32.89 104 148.74 24 16 1 1
10 जोस बटलर RR 289 9 208 32.11 79 138.94 30 10 3

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 तुषार देशपांडे CSK 17 9 33.2 3/45 200 21.71 11.07 369
2 अर्शदीप सिंह PBKS 15 9 33 4/29 198 19.67 8.94 295 1
3 मोहम्मद सिराज RCB 14 8 32 4/21 192 16.64 7.28 233 1
4 राशिद खान GT 14 8 32 3/31 192 20 8.75 280
5 रविचंद्रन अश्विन RR 13 9 36 2/23 216 20 7.22 260
6 पीयूष चावला MI 13 8 31 3/22 186 17.38 7.29 226
7 रवींद्र जडेजा CSK 13 9 32 3/20 192 18.46 7.5 240
8 मोहम्मद शमी GT 13 8 31 3/25 186 18.15 7.61 236
9 वरूण चक्रवर्ती KKR 13 9 33.4 4/15 202 21.62 8.35 281 1
10 युजवेंद्र चहल RR 12 9 33 4/17 198 23.25 8.45 279 1

close whatsapp