संजू सैमसन के ग्लव्स से नहीं गेंद से लगकर गिरी थी गिल्लियां, BCCI ने VIDEO जारी कर किया खुलासा
BCCI ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि गेंद स्टंप पर लगी थी।
अद्यतन - May 2, 2023 11:51 am

आईपीएल 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। दरअसल इस मुकाबले में मुंबई की टीम के कप्तान रोहित शर्मा का विकेट चर्चा का बड़ा विषय बन गया और उनके आउट या नोट आउट को लेकर बहस छिड़ी हुई थी।
दरअसल कुछ फैंस का मानना था कि रोहित शर्मा आउट नहीं थे क्योंकि संजू सैमसन के ग्लव्स से लगकर गिल्लियां गिरी थी तो कुछ फैंस का कहना था कि रोहित शर्मा आउट थे। बता दें सोशल मीडिया पर उनके आउट या नॉटआउट को लेकर काफी चर्चा तेज थी लेकिन इसी बीच बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी कर खुद इस मामले पर सफाई दी है।
BCCI ने जारी की वीडियो
बता दें BCCI ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि गेंद स्टंप पर लगी थी। दरअसल BCCI ने इस वीडियो को जारी कर यह दर्शाने की कोशिश की है कि बैल्स संजू सैमसन के ग्लव्स से नहीं बल्कि गेंद से गिरी थी। वहीं इसे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है।
The dismissal that had the world talking!
IPL’s 1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣th match had no shortage of drama 👌🏻👌🏻#IPL1000 | #TATAIPL | #MIvRR | @mipaltan | @rajasthanroyals | @ImRo45 | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/qGOUNSiV6H
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2023
वहीं अगर इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 212 रन बनाए। इस टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 62 गेंदों पर 124 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनकी शानदार पारी की बदलौत ही राजस्थान रॉयल्स 212 के स्कोर तक पहुंच सकी। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने लक्ष्य का पीछा कर इस मुकाबले को जीत लिया।
बता दें इस मुकाबले में रोहित शर्मा के फैंस को उनसे बड़ी पारी खेलने की उम्मीद थी हालांकि ऐसा हो ना सका क्योंकि वह जल्दी आउट हो गए। वहीं मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन और टीम डेविड ने बढ़िया पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई सांतवें स्थान पर है और राजस्थान रॉयल्स नंबर दो के स्थान पर है।