आईपीएल 2023: गौतम से तीखी बहस के बाद काफी ‘गंभीर’ हैं कोहली, इंस्टा स्टोरी पर शेयर की ‘विराट’ बात
LSG vs RCB मैच विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच की मैदानी लड़ाई के लिए याद किया जाएगा।
अद्यतन - May 2, 2023 5:41 pm

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के गेंदबाज नवीन-उल-हक और मेंटर गौतम गंभीर के साथ तीखी बहस करने के बाद सोशल मीडिया पर एक डबल मीनिंग पोस्ट शेयर की, जो इस समय वायरल हो रही है।
विराट कोहली ने 1 मई को इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी के माध्यम से गौतम गंभीर के साथ अपने मौखिक विवाद को सिर्फ एक ‘राय’ और ‘नजरिया’ बताया। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने जारी आईपीएल 2023 के 43वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में 18 रनों से मात देकर अपनी पिछली हार का बदला लिया।
गौतम गंभीर से विवाद के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर शेयर की रहस्यमयी पोस्ट
हालांकि, यह LSG vs RCB मैच कोहली और गंभीर के बीच की मैदानी लड़ाई के लिए याद किया जाएगा। आपको बता दें, कोहली और नवीन-उल-हक के बीच हुए शब्दों के आदान-प्रदान के बाद क्रोधित गंभीर ने विराट के ऊपर चढ़ाई करने निकल पड़े, जबकि LSG के कप्तान केएल राहुल और अन्य खिलाड़ियों ने तनाव कम करने की भरपूर कोशिश की। लेकिन कोहली और गंभीर के बीच का तनाव कम हो नहीं पाया, और अंत में फिर दोनों टीम के खिलाड़ियों ने उन्हें दूर किया।
इस घटना के बाद कोहली और गंभीर के साथ-साथ नवीन पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना भी लगाया गया। इस बीच, विराट ने इस अशोभनीय घटना के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की, जहां उन्होंने ‘राय’ और ‘सच्चाई’ के बारे में बात की, जिससे पता चलता है कि वो इस लड़ाई को मैदान में छोड़कर नहीं लौटे हैं।
विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रोमन सम्राट मार्कस ऑरेलियस एंटोनिनस के शब्दों का जिक्र करते हुए लिखा, “हम जो कुछ भी सुनते हैं वह एक राय है, सच नहीं। हम जो कुछ भी देखते हैं, वह एक नजरिया है, सच्चाई नहीं।”
यहां देखिए RCB स्टार की पोस्ट –
![]()