आइसलैंड क्रिकेट ने विराट कोहली और गौतम गंभीर की भिड़ंत को लेकर दोनों खिलाड़ियों पर साधा निशाना
इससे पहले ऐसा देखा गया था कि विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच में भी चीजें खराब हो गई थी और LSG खिलाड़ी कोहली से काफी देर तक बहस करते रहे।
अद्यतन - मई 2, 2023 4:42 अपराह्न

1 मई को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 43वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से मात दी। इस जबरदस्त मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि मुकाबले के बाद ऐसा देखा गया कि RCB के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और LSG के मेंटर गौतम गंभीर के बीच किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई।
बता दें, IPL 2013 में भी ऐसा ही देखने को मिला था जब दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी समय तक किसी चीज को लेकर बहस हो रही थी। बता दें, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने इसको खत्म करने की कोशिश की लेकिन ना तो विराट कोहली रुके और ना ही गौतम गंभीर और लगातार दोनों लोग एक दूसरे पर बातों का जोर आजमाते रहे।
इसी भिड़ंत को लेकर आइसलैंड क्रिकेट ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के ऊपर निशाना साधा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर IPL मुकाबलों को लेकर हैरान कर देने वाला ट्वीट किया।
आइसलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘हमें काफी अच्छा लगता है जब IPL मुकाबले डे-फाइट प्रारूप में खेले जाते हैं।’
यह रहा ट्वीट:
We love it when IPL matches are played using the day-fight format.
— Iceland Cricket (@icelandcricket) May 1, 2023
बता दें, इससे पहले ऐसा देखा गया था कि विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच में भी चीजें खराब हो गई थी और LSG खिलाड़ी कोहली से काफी देर तक बहस करते रहे। बाद में गौतम गंभीर और कोहली के बीच भी ऐसा ही देखने को मिला।
दोनों टीमों ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी एक दूसरे के ऊपर लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया। पहले RCB ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि, ‘जैसा आप करते हैं वैसा ही आपके पास भी आता है, हमारी 12वीं आर्मी ने आपको शुभकामनाएं भेजी है।’
What goes around comes around! 🤫
Our 12th Man Army send their regards. 🤷♂️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2023 #LSGvRCB pic.twitter.com/Ec8sRKK9FA
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 1, 2023
इसपर LSG ने ट्वीट किया कि, ‘भाइयों और बहनों, आप ऐसे ही बोल्ड खेलते हैं।’ इसके बाद RCB ने इसका जवाब देते हुए ट्वीट किया कि, ‘अदब से हराएंगे।’
Adab se Haraye! 🫡 #PlayBold https://t.co/AB4Uf5d5Ej
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 1, 2023